ठंड और पॉल्यूशन का असर…लौट रहा वायरल:खांसी रुक नहीं रही, तय समय पर बदन दर्द के साथ चढ़ रहा बुखार; रिकवरी स्लो

Updated on 05-01-2026 01:25 PM

राजधानी समेत मध्यप्रदेश में घना कोहरा और तेज ठंड का मौसम बना हुआ। भोपाल में चारो ओर धूल की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा AQI भी 230 तक पहुंच रहा है। यह सभी फैक्टर मिलकर इस बार के वायरल को मजबूत बना रहे हैं। जिसकी वजह से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग बार बार सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं।

जेपी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बीते सालों की तुलना में इस साल ठंड में एलर्जिक राइनाइटिस के केस दो गुना ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पॉल्यूशन और धूल है।

जेपी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पियु पंचरत्न ने कहा कि मौजूदा वायरस पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है, इसलिए बच्चों को ठंड से बचाकर रखना बेहद जरूरी है। अगर इसके बावजूद ठंड या वायरल से जुड़ी कोई परेशानी नजर आए, तो बिना देर किए नजदीकी डॉक्टर को दिखाना चाहिए और उनकी सलाह के अनुसार इलाज शुरू करना चाहिए।

पॉल्यूशन से हालात गंभीर, बुजुर्ग मरीज ज्यादा परेशान सर्दी बढ़ते ही अस्पतालों की ओपीडी में दिल और सांस से जुड़ी शिकायतों के मरीज 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पहले हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में 150 के करीब ह्रदय रोगी पहुंच रहे थे। अब यह संख्या बढ़कर 200 के करीब पहुंच गई है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीजों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या शुरुआती लक्षण के रूप में नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड का असर सीधे फेफड़ों और दिल पर पड़ता है।

जेपी अस्पताल के श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि ठंडी हवा जब नाक के रास्ते फेफड़ों तक पहुंचती है, तो वह सांस की नलियां सिकुड़ कर सकरी हो जाती हैं। इसे मेडिकल भाषा में ब्रोन्कोकन्सट्रिक्शन कहा जाता है। इससे सबसे अधिक प्रभावित अस्थमा और सीओपीडी के पुराने मरीज होते हैं। इनके अलावा वे मरीज भी इसकी चपेट में आते हैं जिनमें इन दोनों बीमारी की शुरुआत हो चुकी होती है। इन मरीजों में सबसे आम लक्षणों में सांस फूलना, खांसी बढ़ना और सीने में भारीपन होना है।

ठंड में सांस की दिक्कत क्यों बढ़ी इस समस्या को एयर पॉल्यूशन और गंभीर बना देता है। खासकर सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है, तब बाहर निकलने पर सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अस्पतालों में सबसे ज्यादा 50 से 60 साल से ऊपर के मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर वे लोग, जिन्हें पहले से अस्थमा, सीओपीडी या दिल से जुड़ी बीमारी है। बुजुर्गों में ठंड और प्रदूषण दोनों मिलकर परेशानी बढ़ा रहे हैं। बच्चों में भी सर्दी-खांसी और सांस की हल्की दिक्कत के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन गंभीर मरीजों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.