जिला शिक्षा अधिकारी ने किया दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण

Updated on 17-12-2025 12:55 PM

दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। शासकीय उ.मा.वि. कोड़िया में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा उपरांत विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये प्रार्थना में अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित नही पाये गये 03 शिक्षक विलम्ब से शाला पहुंचने पर भविष्य में श

ला समय का पालन करने के चेतावनी दिये गये। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़िया में कक्षानुरूप स्तरीय ज्ञान का अभाव पाये जाने पर छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ अध्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये। शासकीय प्राथमिक शाला हनोदा के निरीक्षण दौरान सभी शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे पाये गये तथा छात्र-छात्राएं इर्द-गिर्द घुमते पाये गये। विद्यालय रोड से लगा होने के कारण छात्र-छात्राओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये तथा 31 दिसम्बर 2025 तक प्राथमिक वर्ग में कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।

प्राथमिक/माध्यमिक/सेजेस बोरसी के निरीक्षण दौरान प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राएं शाला समय पर घर जाते पाये गये तथा अध्यापक स्टाफ रूम में बैठे पाये गये जिससे संस्था प्रमुख का छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ पर नियंत्रण नही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार के साथ पदीय दायित्व का पालन के साथ विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये गये। शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री/सरदार वल्लभ भाई पटेल शनिचरी बाजार दुर्ग के निरीक्षण दौरान कक्षानुरूप अध्यापन कार्य नही पाये जाने पर संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों को अध्यापन कार्य कराये जाने के निर्देश के साथ समस्त निरीक्षण किये गये शालाओं में आगामी 01 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहाखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 05 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सिमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.