जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर ली शपथ

Updated on 19-11-2025 01:07 PM
कोरबा। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एकजुट होकर शपथ ली। कलेक्टर  अजीत वसंत ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई और इस अवसर पर युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
बैठक में सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि-
युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें।
 “देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। आइए हम मिलकर अपने जिले/राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें। मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा।“
इस कार्यक्रम में कटघोरा डीएफओ  कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल, कटघोरा एसडीएम  तन्मय खन्ना सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.