कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

Updated on 23-01-2026 12:04 PM

बालोद। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अतंर्गत रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम योजना और समूह जल प्रदाय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विकासखंडवार समीक्षा करते हुए उन क्षेत्रों की पहचान की जहां कार्य की गति धीमी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि ग्रामीणों को उनके घर पर ही नल से जल मिलना शुरू हो सके। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री और पाइपलाइन बिछाने के कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिन गांवों में कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां नियमित रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। संबंधित अधिकारी फील्ड पर जाकर समस्याओं का समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि ग्रीष्म ऋतु आने से पहले अधिकतम जल प्रदाय योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने लगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.