कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र भूलनडबरी में पहुँचकर सुपोषण चौपाल का किया निरीक्षण

Updated on 20-09-2024 11:39 AM

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल गुरूर विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र भूलनडबरी में पहुँचकर 01 से 30 सितम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित सुपोषण चौपाल एवं वजन त्यौहार के विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का वजन जाँच कराकर तथा पोषण ट्रेक एप्प में एण्ट्री के कार्य का अवलोकन के अलावा बच्चे, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को प्रदान की जाने वाली रेडी टू इट आदि पौष्टिक खाद्य पदार्थों का जाँचकर कुपोषण दूर करने हेतु किए जा रहे उपायों का जायजा लिया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से आंगनबाड़ी केन्द्र में कुल कुपोषित बच्चों की संख्या तथा उनकी स्थिति में सुधार हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को प्रदान की जाने वाली पौष्टिक खाद्य पदार्थों के संबंध में भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इसके अंतर्गत 01 से 03 वर्ष के तक के बच्चों के अलावा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को नियमित रूप से गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पौष्टिक भोजन एवं नाश्ते के अलावा दुध, केला इत्यादि भी प्रदान किया जा रहा है।


इस मौके पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट भोजन खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया। इसी तरह उन्होंने गर्भवती माताओं को पौष्टिक भोजन की थाल भेंटकर उनकी गोद भराई रस्म को पूरा किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित मितानिनों को गर्भवती माताओं का नियमित रूप से देखरेख करने के अलावा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयरन आदि की गोली प्रदान करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर एसडीएम प्राची ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, तहसीलदार हनुमंत श्याम, परियोजना अधिकारी श्री मण्डावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.