कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Updated on 11-02-2026 11:35 AM

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। मंगलवार को जनदर्शन में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम कर्रारमेटा निवासी संजीव पोयाम ने नवीन स्कूल भवन की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम कुधुर निवासी लोकनाथ कश्यप ने गाँव में नलजल योजना के तहत बोरवेल खनन एवं आधार अपडेट के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की, ग्राम बफना निवासी ने अपनी बेटी कुमारी नमिता देवांगन जो की बोलने एवं सुनने से दिव्यांग है के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र की मांग की। वहीं ग्राम तितरावंड के कपिल मरकाम ने मनरेगा के तहत कच्ची सड़क की मांग किया। ग्राम पंचायत बंगोली कोहकापाल निवासी संपत नेताम ने नवीन नल खनन की मांग की। ग्राम मर्दापाल कुसमा पारा की खेमेश्वरी यादव ने नल की मांग की। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर  चित्रकांत चाली ठाकुर उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.