कलेक्टर ने छुरी के आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Updated on 19-09-2024 10:41 AM

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने कटघोरा के छुरी में आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरी में उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर, विभिन्न वार्ड, प्रसव कक्ष, भंडार कक्ष ओपीडी सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केंद्र में होने वाले प्रसव की जानकारी लेते हुए प्रतिमाह न्यूनतम 10 संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभार्थियों को समय पर वितरण सुनिश्चित करने की बात कही। कलेक्टर ने बीएमओ को केंद्र में गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं ओपीडी समय मे किसी प्रकार की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन नही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार की समीक्षा बैठक को दोपहर 2 बजे के बाद रखने की बात कही। कलेक्टर ने पीएचसी छुरी को एनक्यूएएस मान्यता प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्य करने हेतु निर्देशित किया।


महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण से बचाव के लिए किया जागरूक -


आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर छुरीकला में निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे वजन त्योहार का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली एवं प्रत्येक बच्चे का वजन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण के बारे में बताते हुए उससे बचाव के उपाय के संबंध में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को अपने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा केंद्र में संधारण की जाने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया एवं बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य पंजियों के संधारण में अनियमितता मिलने के कारण सुपरवाइजर को शो कॉज नोटिस जारी करने हेतु महिला व बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम कटघोरा रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.