कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Updated on 21-01-2026 11:52 AM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शाासन की महती योजना है। जनमानस को इस योजना के संबंध में जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के लिए सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आवासीय कालोनी में सोलर पैनल लगवाने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के फायदे बताने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2026 तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के समापन कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत शेष छूटे हुए हितग्राहियों के लिए शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड  बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए घर में पढ़ाई का कोना होना चाहिए, ताकि बच्चों में अपने निर्धारित जगह पर पढऩे की आदत बनी रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि पालक चौपाल में आने वाली उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर जांच के लिए समन्वय करते हुए कार्य करें। पोषण पुनर्वास केन्द्र के माध्यम बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.