कलेक्टर ने की जिले के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

Updated on 15-01-2026 01:27 PM

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों में लंबित विभागीय, समूह, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक लोन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने बिलाईगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक में विभागीय ऋण प्रकरणों के लंबे समय से लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र लोन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इंडियन बैंक पेंड्रावन शाखा में लंबित विभागीय ऋण प्रकरणों का भी तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न एसबीआई शाखाओं में समूह ऋण (समूह लोन) के अनेक प्रकरण लंबित हैं, जिससे हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। उन्होंने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यह भी सामने आया कि एसबीआई सारंगढ़ शाखा में विगत 6 माह से विभिन्न योजनाओं की स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं किया गया है तथा बैंक ऋण प्रक्रिया लंबित है। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित ऋण प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कर राशि का वितरण किया जाए।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक की कार्यवाही (प्रोसीडिंग) के अनुसार जिस-जिस बैंक में जो-जो ऋण प्रकरण लंबित हैं, उनका समय-सीमा में निराकरण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित क्लेम प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जीवन ज्योति योजना का कोई भी दावा प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए और सभी क्लेम का तत्काल निराकरण किया जाए।

इसके साथ ही व्यवसाय, शिक्षा एवं स्वरोजगार से संबंधित ऋणों प्रकरणों का निपटारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाए और कोई भी पात्र हितग्राही  को विलम्ब न हो।

बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा नाबार्ड बैंक का बुकलेट भी जारी किया गया। उन्होंने बैंक और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में लोन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित जिले के सभी राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण एवं सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सरकार की विभिन्न योजनाओ में लोन लेने पर अनुदान का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.