कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on 07-08-2024 12:45 PM

बेमेतरा । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंगलवार क़ो कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की विभिन्न समस्यायें सुनी। इस साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में  जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के  जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित उपस्थित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 21 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी।

’इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से बेमेतरा के वार्ड 02 मानपुर निवासी गौरी राजपूत ने पानी के लिए बिछाए गए नल कनेक्शन को पूरा करने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के ग्राम बहेरा निवासी अरूणा बैरागी ने निःशक्त पेंशन राशि स्वीकृति नहीं होने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा तहसील के ग्राम कुसमी निवासी राजेन्द्र साहू ने लापरवाहीपूर्वक विघुत कनेक्शन खेत के मेढ़ में फैलाने से मृत्यु होने के संबंध में आवेदन दिया। बेरला तहसील के ग्राम पतोरा निवासी दुखितराम साहू ने छती पुर्ती दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम कठिया निवासी नैन दास टंडन ने घर के सामने गली में दो साल से पानी भरे रहने के संबंध में आवेदन दिया। देवकर तहसील के ग्राम रानो निवासी भुवनेश्वर लाल वर्मा ने मकान की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया गया।

इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने श्रमिकों को श्रम कार्ड का भी वितरण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.