कलेक्टर ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क एवं सजग रहने के दिए निर्देश

Updated on 25-09-2024 12:05 PM

कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क और सजग रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी छोटी या बड़ी घटना होने पर तुरंत संज्ञान में लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही करें। इस दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, खरीदी व बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखें और इससे संबंधित प्रकरण मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।


कलेक्टर ने बैठक में कहा कि केशकाल में सड़क मरम्मत के दौरान सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को वृक्ष कटाई एवं अतिक्रमण को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को किसी भी घटना पर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी एसडीएम, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.