कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने दिए निर्देश

Updated on 25-09-2024 12:04 PM

कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही संपूर्णता अभियान में सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता के साथ निर्धारित इंडिकेटर पर कार्य करते हुए योजनाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में अब तक बन चुके आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्य में प्रगति लाते हुए नागरिकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं।


कलेक्टर श्री दुदावत ने सुबह समय-सीमा की बैठक में कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में डायलिसिस की आवश्यकता वालेे मरीजों का प्रधानमंत्री जीवन धारा कार्यक्रम के तहत शीघ्र डायलिसिस शुरू करें। साथ ही उन्होंने जिले के सभी टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्रों का चिन्हांकन कर निक्षय पोषण उपलब्ध कराने, एएनसी रजिस्ट्रेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में ई-संजीवनी के तहत टेली कंसल्टेशन की जानकारी ली और इसके संचालन की आवश्यक व्यवस्था करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जितने भी नये आवास स्वीकृत हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराएं। जिले में लंबित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में निराकृत प्रकरणों का रेट 92 प्रतिशत होना चाहिए। कलेक्टर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेड निर्माण की जनपद वार समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि शेड निर्माण पूर्ण हो चुके गांवों में जहां रिक्शा पहुंच गए हैं, वहां कचरा संग्रहण शीघ्र शुरू करवाएं। साथ ही सभी सीईओ को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और नींव स्तर के कार्यों का निरीक्षण संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम चनाभर्री में जल प्रदाय शुरू करने के लिए क्रेडा के अधिकारियों को सोलर पंप हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की स्थिति सहित सके अलावा महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, वन अधिकार पत्र सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।


जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणजनों की सुनी समस्या


समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कोण्डागांव तहसील के ग्राम मरवाबेड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम मरवाबेड़ा और चाचीबेड़ा को मिलाकर ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर डीडी पंचायत को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। इसी तरह ग्राम आदनबेड़ा के ग्रामीणों ने वनाधिकार पत्र की मांग की। जिस पर कार्यवाही हेतु कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया। इस प्रकार आवास, जाति प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर उनके आवेदनों पर कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


बैठक में इस अवसर वन मंडलाधिकारी गुरूनाथन, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.