कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Updated on 06-08-2024 07:42 PM

कोरिया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज जिले के विभिन्न संस्थाओं, कार्यालयों के औचक निरीक्षण की। बता दें त्रिपाठी सोमवार को कलेक्टर का पदभार संभालते ही राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनी, कन्या आश्रम शाला खाडा, खाद-बीज वितरण केंद्र पटना, गिरजापुर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला महोरा तथा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर त्रिपाठी ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। आंगनवाड़ी केंद्र बाजारपारा का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजी पुस्तिका की जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मंजु कुशवाहा को सख्त निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में उचित व्यवस्था हो। कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों व शिशुवती, गर्भवती माताओं को गर्म भोजन, पोषण आहार नियमित मिले यह सुनिश्चित की जाए, इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखते हुए कहा कि किसी भी हालत में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में लापरवाही नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने रसोई घर जाकर जायजा लेते हुए कहा कि साफ-सफाई में विशेष रूप से ध्यान दें। त्रिपाठी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय पर स्कूल पहुंचने तथा बच्चों को रुचिपूर्वक पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित स्कूल आएं इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर त्रिपाठी ने शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला महोरा जाकर आवश्यक सुविधाओं तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, स्कूल परिसर में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपस्थिति पंजी रजिस्टर का परीक्षण किया साथ ही उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा समय पर स्कूल खोलने की हिदायत दिए।

शिक्षिका व सहेली की भूमिका में कलेक्टर :

कलेक्टर त्रिपाठी शासकीय प्राथमिक शाला जमगहना की छात्रा कुमारी संजीवनी से सहेली की तरह व्यवहार व बातचीत की। कलेक्टर से मुलाकात होने पर कुमारी संजीवनी बहुत खुश थीं। इसी तरह बच्चों से आश्रम में दिए जाने वाले भोजन एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान कक्षा चौथी की मीनाक्षी खलखो ने कविता एवं कक्षा तीसरी की महिमा सिंह ने अंग्रेजी वर्णमाला को पढ़कर सुनाया। उन्हांेने आश्रम शाला की अधीक्षक को हिदायद दी कि आश्रम परिसर की नियमित साफ सफाई रखें व बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन व नास्ता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर त्रिपाठी ने एक शिक्षिका की तरह सभी बच्चों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई जीवन के लिए जरूरी है, इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करें।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना व गिरजापुर पहुंचकर कलेक्टर ने कृषकों को खाद-बीज वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से सूचना पटल पर अपडेट करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खाद बीज के वितरण में अनियमितता की आशंका होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार पटना को जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेंगनी में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर से प्रतिदिन आने वाले ओ.पी.डी तथा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व समुचित व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अंकिता सोम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर दीपिका नेताम, पटना तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.