साइबर ठगों की गिरफ्त में शहर, सिर्फ छह महीने में हुई 27 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Updated on 22-07-2024 01:25 PM
भोपाल। सुविधाजनक जीवन के हसीन सपने को पूरा करने रची गई डिजीटल दुनिया में बढ़ते अपराध किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। साल दर साल साइबर अपराध के मामलों में तेजी आ रही है और भोपाल भी इनसे अछूता नहीं है।राजधानी को यदि साइबर ठगों की गिरफ्त में कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति न होगी। यहां सिर्फ पिछले छह महीने में 27 करोड़ रूपये से ज्यादा की ठगी हुई है। ठगी गई राशि को वापस पाने की आशा लेकर भोपाल साइबर क्राइम सेल पहुंचने वाले पीड़ितों की कतारें बताती हैं कि भोपाल किस तरह साइबर अपराध के शिकंजे में जकड़ा हुआ है। साइबर पुलिस ने इन अपराधों पर कड़े कदम उठाते हुए 70 आरोपितों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

निवेश और पेड गेम के नाम पर सबसे ज्यादा धोखाधड़ी

भोपाल साइबर क्राइम सेल के मुताबिक शहर में सबसे ज्यादा मामले शेयर मार्केट में निवेश के सामने आए हैं। साथ ही पेड गेम के नाम पर इंस्टाल किए जाने वाले एप्स के माध्यम से भी काफी राशि ठगी जा रही है। आरोपित लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं, जिन्हें गेम में आसान से टास्क देकर पैसे देने की बात कही जाती है। इसके बाद जब वे लिंक पर क्लिक करते हैं और वेबसाइट या एप को मोबाइल की अनुमति देते हैं। इसी के जरिए वे राशि ठग लेते हैं। वहीं साइबर ठगी का क्लासिक ओटीपी फ्राड अब भी लोगों को ठगने के लिए अपराधियों का प्रमुख अस्त्र बना हुआ है।

गृहणियां और बुजुर्ग निशाने पर

आनलाइन अपराध का यह जाल यूं तो ठग सभी पर बराबरी से फेंकते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा शिकार हाउस वाइफ और बुजुर्ग बनते हैं। पेड गेम में टास्क करने वाले मामलों में महिलाओं की कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। साइबर अपराध के प्रति जागरूकता की कमी के चलते बुजुर्ग भी ठगे जाते हैं। वहीं बेरोजगार युवकों की फिशिंग के लिए ठग उन्हें लुभावने जाब आफर देते हैं। जिसके लिए पहले छोटी-मोटी राशि ली जाती है और फिर वो रूपये फंसने के बाद उनसे बड़ी रकम वसूली जाती है।

बैंकिंग और टेलीकाम से जुड़ी है साइबर अपराध की कड़ी

साइबर अपराध टेलीकाम और बैंकिंग की कड़ी से जुड़ा हुआ है। ठग पहले मोबाइल को निशाना बनाते हैं और फिर बैंक से पैसे गायब करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अंधाधुंध बिकने वाली सिमों पर नजर रखी जाए। साथ ही बैंकिंग सिस्टम को भी अलर्ट रखना होगा, जिससे की अपराध होने से पहले पुलिस को संदेहियों की जानकारी मिल सके। इससे न अपराधों पर रोक लगेगी और अपराधी शिकंजे में कसे जाएंगे।

इनका कहना है

साइबर अपराध पर नकेल कसने पुलिस की कार्रवाई जारी है। भविष्य में इन मामलों में कमी लाने विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। इस कड़ी को तोड़ने जरूरी है कि हम बैंकिंग और टेलीकाम सिस्टम में कुछ सुधार करें।

तरूण कुरील, प्रभारी अधिकारी, साइबर क्राइम सेल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.