मुख्यमंत्री ने जिले को दी 140 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की विकासात्मक सौगात

Updated on 10-10-2025 12:28 PM

बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बेमेतरा जिले के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिलेवासियों को ₹140 करोड़ 96 लाख 09 हजार रुपये से अधिक की विकासात्मक सौगात दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 47 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिनमें 27 भूमिपूजन कार्य और 20 लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बेमेतरा जिले का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं, जिससे जिले की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग, संभाग बेमेतरा (तांडुला जल संसाधन उपसंभाग क्र.04, जिला दुर्ग) के अंतर्गत 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹2047.05 लाख की लागत से तथा 3 कार्यों का लोकार्पण ₹1017.38 लाख की लागत से किया गया। इस प्रकार विभाग के कुल 8 कार्य ₹3064.43 लाख की लागत से पूर्ण होंगे। इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि, बेमेतरा के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹50 लाख की लागत से किया गया।

लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹3914.77 लाख की लागत से तथा 4 कार्यों का लोकार्पण ₹3192.32 लाख की लागत से किया गया, जिससे कुल 9 कार्य ₹7107.09 लाख की लागत से संपन्न होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1 कार्य का लोकार्पण ₹357.05 लाख की लागत से किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संभाग बेमेतरा के 2 कार्यों का लोकार्पण ₹1303.35 लाख की लागत से किया गया। जनपद पंचायत बेमेतरा के 5 कार्यों का भूमिपूजन ₹51.49 लाख में और 1 कार्य का लोकार्पण ₹25.70 लाख में किया गया, जिससे कुल 6 कार्य ₹77.19 लाख की लागत से संपन्न होंगे।

जनपद पंचायत बेरला के 2 कार्यों का भूमिपूजन ₹30 लाख की लागत से तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹42.40 लाख की लागत से किया गया, कुल 3 कार्य ₹72.40 लाख के होंगे। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग बेमेतरा के 4 कार्यों का भूमिपूजन ₹105.90 लाख में तथा 3 कार्यों का लोकार्पण ₹321.51 लाख में किया गया, जिससे कुल 7 कार्य ₹427.41 लाख की लागत से पूरे होंगे।

नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अंतर्गत 1 कार्य का भूमिपूजन ₹436.43 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹349.22 लाख की लागत से किया गया, कुल 2 कार्यों की लागत ₹785.65 लाख रही। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड, रायपुर के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹233.64 लाख और 1 कार्य का लोकार्पण ₹141.50 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹375.14 लाख रही।

नगर पंचायत बेरला के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹16.02 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹163.59 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹179.61 लाख रही। नगर पंचायत निभौरी के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹67.11 लाख और 1 कार्य का लोकार्पण ₹103.76 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹170.87 लाख रही। नगर पंचायत सुगमी के 1 कार्य का भूमिपूजन ₹80.79 लाख तथा 1 कार्य का लोकार्पण ₹45.10 लाख की लागत से किया गया, कुल लागत ₹125.89 लाख रही।

इस प्रकार जिले में कुल 27 भूमिपूजन कार्य ₹7033.20 लाख की लागत से तथा 20 लोकार्पण कार्य ₹7062.89 लाख की लागत से किए गए हैं। कार्यक्रम में कुल 47 कार्यों की लागत ₹14096.09 लाख रही, जो लगभग ₹140 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की विकासात्मक सौगात के रूप में जिले को प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन योजनाओं से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास की नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। उन्होंने जिले के अधिकारियों और नागरिकों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.