नहर हमारी है, हमारी ही रहेगी... डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के पनामा के राष्ट्रपति, चीन की दखल पर भी दिया जवाब

Updated on 21-01-2025 01:45 PM
पनामा सिटी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने पहले भाषण में पनामा नहर पर नियंत्रण लेने की बात कहने पर पनामा के राष्ट्रपति ने कड़ा एतराज जताया है। पनामा प्रेसीडेंट जोस राउल मुलिनो ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि अमेरिका पनामा नहर को वापस लेगा। मुलिनो ने साफ किया कि नहर पनामा के नियंत्रण में है और उसी के नियंत्रण रहेगी। पनामा ने नहर पर अमेरिका को नियंत्रण देने से इनकार किया है। मुलिनो ने ट्रंप के इस दावे को भी गलत बताया, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन इस नहर का संचालन कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पनामा नहर पर किए दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए पनामा के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। मुलिनो ने जोर देकर कहा, 'मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नहर पनामा की है और पनामा की ही रहेगी।'

चीन की मौजूदगी के दावे को भी नकारा

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि चीन पनामा नहर का संचालन कर रहा है। पनामा के राष्ट्रपति मुलिनो ने इस दावे को भी गलत कहा है। उन्होंने कहा, 'दुनिया के किसी भी देश की कोई मौजूदगी वहां नहीं है, जो नहर में दखल दे रहा हो।' अमेरिका और पनामा के राष्ट्रपतियों की ओर ये आए यह बयान पनामा नहर के स्वामित्व को लेकर तनातनी को बढ़ा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.