हवा में उड़ा बल्ला, बाउंड्री के बाहर गई गेंद... हार्दिक पंड्या का शॉट देखकर फील्डर भी चकरा गया

Updated on 07-10-2024 01:45 PM
ग्वालियर: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को आसानी से जीत लिया है। ग्वालियार के नए क्रिकेट स्टेडियम पर पहले भारत के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में गेंदबाजों ने बांग्लादेश को एक बार भी खुलकर नहीं खेलने दिया। इसके बाद बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या के बल्ले से सबसे ज्यादा 39 रन निकले।

हार्दिक ने बल्ला फेंककर मारा चौका

हार्दिक पंड्या ने इस मैच मं बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह पूरी लय में थे और हर गेंद पर अटैक कर रहे थे। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चौका मारा। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने यह गेंद फुलटॉस फेंकी थी। इसमें सबसे रोचक बात रही कि शॉट खेलने के दौरान उनके हाथ से बल्ला छूट गया था। इसके बाद भी गेंद चौके के लिए बाउंड्री के पार चली गई।

बैट देखता रह गया फील्डर


हार्दिक पंड्या के हाथ से बैट छूटा तो वह हवा में उड़ गया। बल्ला उतरते हुए स्क्वायर लेग अंपायर की तरफ गया। गेंद बल्ले से लगने के बाद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गई। वहां मेहदी हसन मिराज फील्डिंग कर रहे थे। उनका ध्यान गेंद के ज्यादा बल्ले की तरफ था। जब तक वह गेंद रोकने के लिए रिएक्ट करते, वह उनके पास से ही बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। इसके बाद अगली गेंद पर छक्का मारकर हार्दिक पंड्या ने भारत को जीत दिला दी।

मैच में क्या क्या हुआ?


अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट की आसान जीत दर्ज की।बांग्लादेश के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (29) की पारियों की बदौलत 8.1 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.