हॉकी का 'गोल्डन' दौर लौटाने का लक्ष्य, क्या फिर लिखी जाएगी गौरवगाथा

Updated on 19-07-2024 02:21 PM
राहुल कुमार, नई दिल्ली: ओलिंपिक्स में हॉकी का खेल सही मायनों में भारत की सच्ची गौरवगाथा है। आधुनिक ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत के बाद से दुनिया की ऐसी कोई टीम नहीं है जिसने 20वीं सदी में भारतीय मेंस हॉकी टीम से ज्यादा कामयाबी हासिल की हो और प्रभाव छोड़ा हो। ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक्स में भारत ने अभी तक तमाम खेलों को मिलाकर कुल 35 मेडल ही जीते हैं जिनमें 10 गोल्ड, नौ सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि 10 गोल्ड मेडल में से आठ अकेले भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ही दिलाए हैं। जबकि एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल भी उसके हिस्से आए हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 के ओलिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता।

तोक्यो ओलिंपिक्स-2020 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल बाद फिर से पोडियम पर पहुंची। ऐसे में पेरिस ओलिंपिक्स-2024 के लिए एक बार फिर इस खेल में उम्मीदें जवां हो गई हैं। हॉकी प्रेमियों को आभास हो रहा है कि भारत इस खेल में दोबारा अपनी नई ताकत के साथ उभरने की राह पर है। गोलकीपर पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह जैसे उम्दा प्लेयर्स के बूते पेरिस में फिर से पोडियम पर पहुंचने की आस हॉकी प्रेमी लगाए हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.