राजस्थान की सेंट्रल जेल में 'खेल' करने वाला आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार! नर्सिंगकर्मी कैदियों को करता था इन चीजों की सप्लाई

Updated on 05-08-2024 05:03 PM
 अलवर: राजस्थान में अलवर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सेंट्रल जेल में कार्यरत एक नर्सिंग कर्मी को अरेस्ट किया है, जो कैदियों को नशीले पदार्थ और मोबाइल फोन की आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नर्सिंग कर्मी मनीष यादव जेल की डिस्पेंसरी में काम करता था। पुलिस के अनुसार यादव कैदियों को प्रतिबंधित सामान सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। मनीष यादव के पास से 3 मोबाइल फोन, 64 ग्राम गांजा, 83 बीड़ी बंडल, 10 पुड़िया गुटखा और जर्दा, और 4 कुबेर तंबाकू के बंडल बरामद हुए हैं। यह घटना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक सवालिया निशान खड़ा करती है। जेल के अंदर इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने में प्रशासन की विफलता चिंता का विषय है।

पहले भी सामने आ चुकी है जेल में प्रतिबंधित सामग्रियां

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी नर्सिंग कर्मी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस रैकेट में और लोग भी शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में जेल के अंदर चल रहे इस गैरकानूनी नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिलेगी। यह घटना पहली बार नहीं हुई है जब जेल के अंदर से नशीले पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच में है जुटी

इस मामले में सीओ सिटी नारायण सिंह ने बताया कि, 'लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार यादव दवाइयां की सिसियो के अंदर यह मादक पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल जैसी चीजों को छुपा कर जेल के अंदर कैदियों तक पहुंचाने का काम करता था।' जेल में 4 ग्राम गांजे की कीमत लगभग 3000 रुपये है। यह बाजार मूल्य से लगभग 20 गुना ज्यादा है। इसी तरह, एक बीड़ी बंडल की कीमत 1000 रुपये है। छोटे मोबाइल फोन 20,000 रुपये में बेचे जाते हैं। कुबेर तंबाकू की एक पुड़िया की कीमत 300 से 500 रुपये के बीच होती है। इस घटना से जेल कर्मचारियों और कैदियों के बीच साठगांठ का पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.