मानस भवन के पीछे 27परिवारों की नहीं हो सकी शिफ्टिंग

Updated on 29-12-2025 12:14 PM

भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पीछे बसे 27 झुग्गी परिवारों को सोमवार सुबह हटाया जाना था। प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन रविवार को कांग्रेस के विरोध के बाद आज की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

हालांकि, अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी नहीं होने की बात कह रहे हैं। शहर वृत एसडीएम दीपक पांडे ने बताया, पर्याप्त पुलिस बल की अनुपलब्धता के कारण आज कार्यवाही स्थगित की है, जल्दी ही की जायेगी।

जीतू पटवारी पहुंचे थे बस्ती, लोगों से मिले

जिला प्रशासन परिवारों को मालीखेड़ी में शिफ्ट करेगा। चार दिन पहले 25 दिसंबर को इन्हें एसडीएम ने बेदखली के आदेश जारी किए थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस भी मैदान में उतर गई हैं। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बस्ती में पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का विरोध जताया था।

दूसरी ओर, अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम ने सभी को सोमवार सुबह मानस भवन के पीछे आमद देने को कहा है। कुल 101 एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यहां पर खसरा नंबर-1413/1 रकबा 31.5130 हेक्टेयर नोईयत वन अंशभाग 5613 वर्ग फीट के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई होना थी। यह साल की आखिरी बड़ी कार्रवाई हो सकती थी। इससे पहले हथाईखेड़ा में बेशकीमती सरकारी जमीन से सालों पुराना कब्जा हटाया जा चुका है।

कांग्रेस का विरोध-कार्रवाई को लेकर गोलमटोल जवाब मानस भवन के पीछे झुग्गी में रहने वाले परिवारों की शिफ्टिंग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी हैं। कांग्रेस ने कार्रवाई का विरोध जताया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने एडीएम को खरी-खोटी सुनाई थी। अफसरों को डर है कि कहीं कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा न हो जाए। इसलिए पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कलेक्टर को बता देना, एक भी ईंट हटाओगे तो मैं यहां खड़ा मिलूंगा पीसीसी चीफ पटवारी रविवार को मानस भवन में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। यहां मानस भवन से लगी आदिवासियों की झुग्गी बस्ती की महिलाएं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के साथ पटवारी से मिलने पहुंचीं।

आदिवासी बस्ती की महिलाओं ने जीतू पटवारी से कहा कि करीब 60-70 साल से हम लोग यहीं पीछे झुग्गी बस्ती में रहते आए हैं। प्रशासन ने हमारे घर तोड़ने का नोटिस दिया है। आप हमारी स्थिति देख लीजिए, तंग गलियों में हमने कर्ज लेकर जैसे तैसे छोटे-छोटे घर बनाए अब प्रशासन इन्हें मानस भवन के लिए तोड़ना चाहता है। इसके बाद जीतू पटवारी आदिवासी बस्ती में खुद गए और स्थिति को देखा।

मौके से ही पटवारी ने पहले स्थानीय एसडीएम दीपक पांडे को फोन किया और कहा कि मैंने कलेक्टर साहब को फोन लगाया था, उनका फोन बंद आ रहा है। मैं चीफ सेक्रेटरी से भी बात कर रहा हूं। ये मानस भवन वाले मकान अगर आप तोड़ोंगे तो हम आपके खिलाफ खड़े रहेंगे। मैं खुद भी आऊंगा और हमारी पूरी कांग्रेस रहेगी। ये बता देना।

पटवारी ने एडीएम मेश्राम को भी कॉल किया और कहा कि पुरानी आदिवासी बस्ती है अगर इसे तोड़ोंगे तो बता देना प्रशासन को, मैं और पूरी कांग्रेस यहां खड़ी मिलेंगी।

तीन जगहों पर शिफ्टिंग का अनुमान इन परिवारों को भौंरी, कलखेड़ा, और मालीखेड़ी में बने आवासों में शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर लोगों को निशुल्क, यानी बिना राशि लिए, ये आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। आवास की राशि 2 लाख प्रति परिवार मानस भवन प्रबंधन उठाएगा। मालीखेड़ी को लेकर राशि भी नगर निगम को जमा करवा दी गई है।

70 साल पुरानी है ये बस्ती यह बस्ती लगभग 70 साल पुरानी है। यहां 27 से अधिक आदिवासी और कुछ गैर-आदिवासी परिवार रहते हैं। शासन ने 25 अगस्त को नोटिस जारी किया और कहा गया कि सात दिन में जगह खाली करें। यहां 27 परिवारों के 200 से ज्यादा लोग रहते हैं। दीवाली के दौरान शिफ्टिंग का विरोध भी हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.