2001 का कुंभ वैभव और तकनीक का संगम था:राम मंदिर का मॉडल पहली बार दर्शन के लिए रखा गया, दलाई लामा भी आए

Updated on 10-01-2025 02:39 PM

21वीं सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन भी प्रयागराज में हुआ था। 2001 का महापर्व इलेक्ट्रॉनिक और सैटेलाइट युग आने के बाद पहला कुंभ मेला था। इस दौरान अध्यात्म और संस्कृति के साथ टेक्नोलॉजी की जुगलबंदी दिखी। इसी कुंभ में बौद्ध गुरु दलाई लामा भी आए थे।

पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने मेले की आधिकारिक वेबसाइट बनवाई और कुंभ के वैभव को इंटरनेट के जरिए दुनिया के सामने पेश किया। मेला क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा से लैस 20 कियोस्क और साइबर कैफे बनाए गए।

इसे कवर करने दो दर्जन से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रिंट और टीवी मीडिया हाउस आए। ऑन द स्पॉट स्टूडियो बनाए गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस कुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या 7 करोड़ पार कर गई, जो रिकॉर्ड था।

2001 के कुंभ में ये 3 काम भी पहली बार हुए...

पहली बार कुंभ मेला क्षेत्र में लोग मोबाइल फोन के साथ थे और दूर-दराज बैठे अपनों को कुंभ के ‘वाचिक पुण्य’ से जोड़ रहे थे।

पहली बार यूपी के पर्यटन विभाग के साथ कुछ होटलों, टूर-ट्रैवल एजेंसियों ने लग्जरी सुविधाएं देने की शुरुआत की।

पहली बार कंप्यूटर से जन्म-कुण्डली बनाने के स्टॉल लगे और फोन के लिए पीसीओ बने थे।

प्रयाग में ही राम मंदिर शिलान्यास-​शिलापूजन का संकल्प 

2001 के कुम्भ में पहली बार अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर का मॉडल रखा गया। मेले के सेक्टर सात में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में यह मॉडल रखा गया। यहीं 19 से 21 जनवरी तक विहिप ​की नौंवीं धर्म संसद हुई।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत परमहंस रामचंद्रदास ने मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया। इससे पहले 1989 के प्रयाग कुम्भ में तृतीय धर्मसंसद में परमहंस रामचंद्र दास की अगुआई में अयोध्या में शिला पूजन व शिलान्यास का निर्णय लिया गया था।

गुजरात भूकंप के चलते शाही स्नान सादगी से हुआ 

2001 के कुंभ में मौनी अमावस्या (24 जनवरी) के शाही स्नान में लाखों लोग शामिल हुए। ठीक दो दिन बाद यानी 26 जनवरी को गुजरात के कच्छ और भुज में भयावह भूकंप में सैकड़ों लोगों को जान चली गई। इस प्राकृतिक आपदा की छाया कुंभ तक देखी गई।

29 जनवरी को बसंत पंचमी पर अंतिम शाही स्नान बेहद सादगी से हुआ। बैंड-बाजे नहीं बजाए गए, साधु-संतों ने संगम में स्नान के बाद भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उस दिन कुंभ नगरी के सभी आयोजन स्थगित कर दिए गए थे।

इस मेले में भारत की धार्मिक विविधता भी देखने को मिली। बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा इस कुंभ में आए और ‘संत समागम’ में भाग लिया था। उन्होंने साधुओं-संतों का सम्मान किया और गंगा आरती की। उन्होंने कहा था- कुंभ में आना भारतीय आध्यात्मिक परम्परा को समझने का अवसर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.