थरूर बोले- कोलंबिया ने पाकिस्तान पर अपना बयान वापस लिया:भारत का समर्थन करेगा

Updated on 31-05-2025 01:53 PM

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोलंबिया के बोगोटा में बताया कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान के समर्थन में अपना बयान वापस ले लिया है। कोलंबियाई सरकार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करते हुए नया बयान जारी करेगी।

थरूर बोगोटा में तादेओ लोजानो यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद उन्होंने कहा- हमने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेन्सियो से मुलाकात की। उनसे बातचीत के बाद सरकार ने बयान वापस ले लिया है।

वहीं रोसा योलांडा ने कहा कि भारत की तरफ से हमें पूरी स्थिति की डिटेल जानकारी मिली है। कश्मीर में जो कुछ हुआ, वहां संघर्ष की वास्तविक स्थिति के बारे में भारत ने हमें जो कुछ भी बताया है, वह जानने के बाद हम बातचीत जारी रख सकते हैं।

कोलंबियाई सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों से पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया था। थरूर ने गुरुवार को कोलंबिया में इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत कोलंबिया की प्रतिक्रिया से निराश है। भारत ने सेल्फ-डिफेंस में हमला किया था। हमला करने और बचाव करने में फर्क होता है।

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा है। थरूर एक डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं। यह डेलिगेशन पनामा और गुयाना का दौरा करने के बाद गुरुवार को कोलंबिया पहुंचा था। डेलिगेशन शनिवार को ब्राजील और अमेरिका के लिए रवाना होगा।

थरूर के नेतृत्व वाले डेलिगेशन में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, JMM सांसद सरफराज अहमद, TDP सांसद जीएम हरीश बालयोगी, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, शिवसेना के मल्लिकार्जुन देवडा और अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हैं।

सलमान खुर्शीद बोले- भारत पाकिस्तान से कहीं बड़ा और मजबूत

दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को जकार्ता में कहा कि भारत पाकिस्तान नहीं है, बल्कि उससे कहीं बड़ा और मजबूत देश है जिसकी दुनिया में एक बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो जरूरी था वो किया; लेकिन फिर हम रुक गए, क्योंकि भारत न तो पाकिस्तान की जमीन पर कब्जा करना चाहता है और न ही उसे बर्बाद करना। हम सिर्फ अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं।

खुर्शीद ने कहा कि भारत को दुनिया में जो सम्मान मिला है वो सिर्फ उसकी ताकत की वजह से नहीं, बल्कि इस वजह से भी कि भारत ने अपनी ताकत पर भरोसा दिखाया और संयम रखा।

उन्होंने कहा कि अगर हम लड़ाई को और आगे बढ़ाते तो क्या हमें इंडोनेशिया में ऐसा सम्मान मिलता? भारत नेतृत्व करना चाहता है, और जब हम ऐसा सोचते हैं तो खुद को पाकिस्तान के स्तर पर नहीं ला सकते।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ जोड़कर न देखा जाए, बल्कि अलग पहचान के तौर पर देखा जाए। हमारी साझा संस्कृति, एक साथ मिलकर जीने और जीवन को उत्सव की तरह मनाने की परंपरा ही हमारी असली खूबसूरती है। हम देशभक्त हैं, हमें इंसानियत में विश्वास है, और हम अपने देश से इसलिए प्यार करते हैं, क्योंकि हमारे लिए भारत हमारी मां है।

'सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने पहल की थी, भारत ने नहीं' 

खुर्शीद ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान की कॉल के बाद हमला रोका और आगे कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इस दावे को 'पूरी तरह बकवास' बताया कि भारत ने पहले कॉल किया था।

उन्होंने कहा, 'हम क्यों पहले कॉल करेंगे? कॉल उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान की तरफ हालात बिगड़ चुके थे। ये बात साफ है कि कॉल पाकिस्तान के DGMO की तरफ से आया था। हमने तभी रोका जब उन्होंने कहा कि रुक जाइए, और फिर हमने आगे कोई हमला नहीं किया।'

सलमान खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताने वाले 7 डेलिगेशन का हिस्सा हैं। खुर्शीद JDU सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले एक डेलिगेशन में शामिल हैं।

उनके अलावा अपराजिता सारंगी (भाजपा), TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, बृज लाला (BJP), जॉन ब्रिटास (CPIM), प्रदान बरुआ (BJP), हेमंग जोशी (BJP) और फ्रांस में भारत के पूर्व राजदूत मोहन कुमार डेलिगेशन में शामिल हैं। डेलिगेशन ने अब तक जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर का दौरा किया है और अभी इंडोनेशिया में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.