जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद:मेजर समेत 4 जवान घायल

Updated on 27-07-2024 12:10 PM

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत 4 जवान घायल हैं। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है।

न्यूज एजेंसी ANI ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया- हमले में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के शामिल होने का शक है। हमले में BAT टीम में उनके SSG कमांडो और पाकिस्तानी सेना के सैनिक आतंकवादी संगठनों के साथ हो सकते हैं।

सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह हमला कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद हुआ है। 26 जुलाई को पीएम मोदी ने कारगिल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था- भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

जम्मू-कश्मीर में जुलाई में 10 हमले: 14 जवान शहीद, 12 आतंकी मारे गए

27 जुलाई: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एक जवान शहीद, 4 घायल

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शनिवार (27 जुलाई) की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत 4 जवान घायल हैं।

24 जुलाई: कुपवाड़ा में आर्मी ऑफिसर शहीद, एक आतंकी मारा गया

कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में बुधवार (24 जुलाई) को आतंकी हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया था।

23 जुलाई: पुंछ में एनकाउंटर में एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

22 जुलाई: शौर्य चक्र विजेता के घर आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर
जम्मू के राजौरी के घोंधा में आतंकियों ने एक शौर्य चक्र विजेता के घर पर हमला किया। घटना सुबह 3:10 बजे हुई। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। 

18 जुलाई: कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया
कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.