दिल्ली के सीलमपुर में युवक की हत्या से तनाव:परिजन बोले- मुस्लिम लड़कों ने रंजिश में मारा

Updated on 18-04-2025 01:55 PM

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर चक्काजाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मुस्लिम लड़कों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है।

उधर, सीलमपुर में रहने वाले परिवारों ने घरों के बाहर हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए हैं। PM मोदी और CM योगी से मदद की गुहार लगाई है। इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो। यह मकान बिकाऊ है, हिंदू खतरे में है।'

पीड़ित ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जे ब्लॉक, न्यू सीलमपुर का रहने वाला था। सीलमपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। हमलावर की तलाश में कई टीमें लगी हैं। पुलिस ने कहा- फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक के माता-पिता के आरोप

  • मां ने कहा- हम मकान बेचकर यहां से जाने की सोच रहे थे। कभी नहीं सोचा था कि बेटा ही चला जाएगा। किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था।
  • पिता ने कहा- मैंने अपनी आंखों से 4-5 लड़कों को बेटे पर हमला करते देखा। पहले भी कई हिंदू परिवार इलाके से जा चुके हैं और अब बाकी लोग भी जाने की सोच रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.