टीम इंडिया की चैंपियन खिलाड़ी का मोबाइल नंबर हुआ था लीक, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जूझना पड़ा अलग ही जंग से

Updated on 02-12-2025 02:08 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने करीब 52 साल में पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है। फाइनल में भले ही जीत की सूत्रधार शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा रही थीं, लेकिन यह खिताब दिलाने का असली श्रेय जेमिमा रोड्रिग्स को है। जेमिमा ने ही अपने जोरदार शतक से वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड टारगेट चेज करके टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिलाया था। यह जीत कितनी बड़ी थी, इसका अंदाजा मैच के बाद टीम इंडिया ही नहीं क्रिकेट फैंस के भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी जैसी जीत वाले जश्न से लगा सकते हैं। जेमिमा इस जीत के बाद भावुकता में रोने लगी थीं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन्हें लेकर विवाद हो गया था। अब वर्ल्ड कप जीत का इतिहास रचने के करीब एक महीने बाद जेमिमा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेमिमा ने बताया है कि कैसे इस मैच के बाद किसी ने उनका पर्सनल मोबाइल नंबर लीक कर दिया था। जेमिमा फाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी थीं और उनके व्हाट्सएप पर मैसेज की बाढ़ आ गई थी। इससे जेमिमा मानसिक रूप से इतनी पीड़ित हो गई थी कि आखिर में उन्होंने अपना व्हाट्सएप ही डिलीट कर दिया था।

'हजारों अज्ञात नंबर से आ रहे थे मैसेज'

जेमिमा ने क्रिकबज्ज को दिए इंटरव्यू में कहा,'मैं नहीं जानती कि कैसे मेरा नंबर लोगों के पास पहुंच गया। मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रही, लेकिन मेरे पास 1000 से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज थे। मैं इसे नहीं झेल पा रही थी। एक तो उस गेम (सेमीफाइनल) में बहुत कुछ हुआ था। मैं उसके ही इमोशन से जूझ रही थी। साथ ही टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ था। मैं फाइनल की तैयारी कर रही थी। हां, मैंने एक पारी खेली। हम जीते। इंडिया फाइनल में था। लेकिन, हमें अभी भी वर्ल्ड कप फाइनल जीतना बाकी था।'

करीबियों को दी जानकारी और डिलीट कर दिया व्हाट्सएप

रोड्रिग्स ने बताया कि इस सिचुएशन से निपटने के लिए उन्होंने अपने फोन से व्हाट्सएप को पूरी तरह हटाने का फैसला लिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने करीबी लोगों को दी ताकि उन्हें पता रहे कि किस तरह जेमिमा से कॉन्टेक्ट करना है। उन्होंने कहा,'यदि मैं अपने फोन के मैसेज नहीं पढ़ रही थी तो भी वह लगातार रिंग हो रहा था। मुझे पता लग रहा था कि लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और मैं बस फाइनल की तैयारी करना चाहती थी। इसलिए फाइनल खत्म होने तक मैंने अपना व्हाट्सएप इंस्टॉल नहीं किया।'

सोशल मीडिया से भी बनाई दूरी

जेमिमा रोड्रिग्स उन महिला क्रिकेटर्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। आप उन्हें क्रिकेट के अलावा भी बहुत सारी एक्टिविटीज करते हुए इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। लेकिन जेमिमा ने वर्ल्ड कप के दौरान सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वे केवल एक पोस्ट-मैच अपडेट ही डाल रही थी। वह फाइनल खत्म होने तक पूरी तरह दुनिया से कट जाना चाहती थीं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद जेमिमा ने जब अपना सोशल मीडिया अकाउंट खोला तो देखा कि उनकी फीड पूरी तरह से उनकी सेमीफाइनल वाली पारी और भारत की वर्ल्ड कप में सफलता से भरी हुई थी। उन्होंने कहा,'मैंने ऐसा कभी नहीं देखा था। अब तक भी रेंडम तरीके से इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते ही अचानक मेरा वीडियो या कुछ और वर्ल्ड कप से जुड़ा हुआ सामने आ जाता है या फिर कोई न कोई मेरे बारे में बात कर रहा होता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.