श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated on 07-09-2024 12:34 PM

कोरबा ।  श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मे मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्य बजरंग अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नेहा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुरू-शिष्य परंपरा के संबंध में जानकारी दी।


दर्री रोड स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्हें नमन करते हुए उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें पढ़ाते ही नहीं, वह हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं, जिससे हम एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक ही हमारी गलतियां हमें बताते  हैं, जिसे सुधारकर हमें जीवन के हर नए मोड़ में आने वाली कठिनाइयों से लडऩे की शक्ति देते हैं।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बजरंग अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बच्चे एक कुम्हार के कच्चे घड़े के समान होते हैं, जिन्हें जिस आकार व रूप में चाहा जाए उनमें परिवर्तित किया जा सकता है। इसलिए अध्यापकों का यह कर्तव्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नैतिक जीवन के भी तौर-तरीके सिखाए जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि गुरू शिष्य की रिश्ता प्राचीनकाल से चलता आ रहा है जो आज भी कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरू शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने वे आगे चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें, यही संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में गुरु की महत्ता और छात्र-छात्राओं को शिक्षक की आवश्यकता एवं महत्ता के बारे में अपने-अपने विचार रखें। सभी अतिथियों ने इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं प्राध्यापकगण, ऑफिस स्टाफ, सहयोगीगण और महाविद्यालय के समस्त अधिकारी -कर्मचारियों का सम्मान किया गया।


शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को तत्काल आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल, श्री अग्रसेन शिक्षण समिति

महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष रितु बुधिया, उपाध्यक्ष भगवती अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल, इंजी. योगेश गोयल, प्रियंका अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, प्राचार्य मनोज कुमार झा तथा अग्रवाल सभा एवं शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.