भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में चखिये दाल-पानिये का टेस्ट:11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले की आज से शुरुआत, 350 स्टॉल लगेंगे

Updated on 17-12-2025 11:58 AM

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बुधवार से 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत होगी। इसमें लोग दाल-पानिया, गोंडी जैसी कई डिशेज का लुत्फ भी उठा सकेंगे। 24 राज्य के जड़ी-बुटियों समेत अन्य करीब 350 स्टॉल लगेंगे। किड्स जोन भी यहां रहेगा।

वन मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस बार मेला 'समृद्ध वन खुशहाल वन' की थीम पर हो रहा है, जो 23 दिसंबर तक चलेगा। मेले में 350स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मेले में प्रदेश के जिला यूनियन, वन, वन धन केंद्र, जड़ी-बूटी संग्राहक, उत्पादक, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता, परंपरागत भोजन सामग्री के निर्माता एवं विक्रेता गण अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे।

इनके स्टॉल लगेंगे मेले में 10 शासकीय स्टॉल, 24 अन्य राज्यों के स्टॉल, 16 प्रदर्शनी के स्टॉल, 136 प्राइवेट स्टॉल, 26 फूड स्टॉल, जिनमें अलीराजपुर का दाल पनिया, बांधवगढ़ की गोंडी व्यंजन का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा 50 ओपीडी स्टॉल और एक किड्स जोन भी होगा।

200 आयुर्वेद चिकित्सक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया, वन मेले में 200 आयुर्वेदिक पद्धति के चिकित्सक एवं विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे। प्रबंध संचालक राज्य वनोपज संघ डॉ. समिता राजौरा ने बताया, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें ऑर्केस्ट्रा, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, फैंसी ड्रेस और गायन के कार्यक्रम होंगे।

ये कार्यक्रम होंगे

  • 17 दिसंबर की शाम को परंपरागत नृत्य डिंडौरी की प्रस्तुति होगी।
  • 18 दिसंबर की शाम ऑर्केस्ट्रा अंचल शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 19 दिसंबर की शाम विरासत सूफी की म्यूजिकल प्रस्तुति।
  • 20 दिसंबर को 'एक शाम वन विभाग के नाम' (फॉरेस्ट मेलोडी) द्वारा सरगम म्यूजिकल ग्रुप।
  • 21 दिसंबर की शाम ख्याति प्राप्त सिंगर नीरज श्रीधर, बॉम्बे वाइकिंग्स की म्यूजिकल प्रस्तुति होगी।
  • 22 दिसंबर की शाम को मानसरोवर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • 23 दिसंबर को परंपरागत नृत्य झाबुआ की प्रस्तुति होगी।

अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाएं भी होंगे मंत्री अहिरवार ने बताया, वन मेले में 19 एवं 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के 17, नेपाल के 2 एवं भूटान के एक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला आईआईएफएम के समन्वय से आयोजित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.