'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह ने अब सुनाया असली दर्द, 34 दिन से नहीं खाया सॉलिड खाना, सिर पर 1.2 करोड़ का कर्ज

Updated on 12-08-2024 06:35 PM
तकरीबन 25 दिनों तक घर से गायब रहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह घर लौट तो आए हैं लेकिन, उनकी जिंदगी का तकलीफें उनका पीछा नहीं छोड़ रहीं। खबर थी कि एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ दिया था। अब उन्होंने यही कहानी थोड़ा और खुलकर सुनाई है। उन्होंने बताया है कि उनपर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। एक्टर ने बताया कि वह पिछले एक महीने से मुंबई में काम पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में गुरुचरण सिंह ने अपना सारा दर्द दिल खोलकर सुनाया और कहा, 'मैं काम की तलाश में एक महीने से मुंबई में हूं । मुझे लगता है कि लोग मुझे प्यार करते हैं और वे मुझे देखना चाहते हैं। मैं अपने खर्चों को मैनेज करने, अपनी मां की देखभाल करने और अपने कर्ज चुकाने के लिए भी पैसे कमाना चाहता हूं। मैं कुछ अच्छा काम करना चाहता हूं और अपनी दूसरी पारी शुरू करना चाहता हूं। मुझे इस वक्त पैसे की काफी जरूरत है क्योंकि मुझे ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के बिल भी पे करने हैं। मुझे पैसे चाहिए, वैसे कुछ अच्छे लोग हैं जो मुझे पैसे उधार देते हैं लेकिन मैं काम करना चाहता हूं क्योंकि मैं अपने बूढ़े माता-पिता की देखभाल भी करना चाहता हूं।'

एक महीने से ज़्यादा समय से नहीं खा रहे हैं सॉलिड खाना

उन्होंने ये भी बताया कि एक महीने से ज़्यादा समय से उन्होंने सॉलिड खाना छोड़ दिया है और वह लिक्विड फूड ही ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले 34 दिनों से खाना छोड़ दिया है। मैं लिक्विड डाइट जैसे दूध, चाय और नारियल पानी जैसी चीजें ले रहा हूं। मैंने पिछले चार सालों में सिर्फ असफलता ही देखी है। मैंने अलग-अलग चीजें, बिजनेस और सब कुछ करने की कोशिश की है लेकिन कुछ भी सफल नहीं रहा है। अब मैं थक गया हूं और अब मुझे कुछ कमाई करनी चाहिए।'

गुरुचरण सिंह बोले- मुझपर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज

अपने ऊपर जमा कर्ज के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा, 'मेरे ऊपर बहुत कर्ज है। मुझे बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों को 60 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है। इसके अलावा, मेरे कुछ अच्छे परिचितों ने मुझे पैसे उधार दिए हैं और मुझे उनका भी कर्ज चुकाना है। कुल मिलाकर मेरा पूरा कर्ज करीब 1.2 करोड़ रुपये है।'पहले कहा था- वह आध्यात्मिक यात्रा पर थे

वहीं पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में सिंह ने कहा था कि उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं इसलिए गायब नहीं हुआ क्योंकि मैं कर्ज में था या उधार चुकाने में असमर्थ था। कर्ज तो मुझपर आज भी है। नीयत मेरी अच्छी है और उधर लेकर अभी तक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान किए जा रहा हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.