तालिबान ने चीन को दिया पाकिस्तान को लेकर अल्टीमेटम, कहा- 4 सालों में खत्म हो चुकी है की सहनशीलता, बीजिंग बनेगा मध्यस्थ?

Updated on 24-10-2025 03:43 PM
काबुल: तालिबान लगातार पाकिस्तान को पड़ोसी देशों के बीच घेरने में लगा हुआ है। तालिबान के उप विदेश मंत्री नईम वर्दक ने पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि पिछले चार वर्षों में पाकिस्तान ने "तालिबान प्रशासन की सहनशीलता की परीक्षा ली है।" तालिबान के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, तालिबान के उप विदेश मंत्री नईम वर्दक ने अफगानिस्तान के लिए चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग से कहा कि पाकिस्तान ने पिछले चार वर्षों में "तालिबान प्रशासन के धैर्य की परीक्षा" ली है।

काबुल में आयोजित बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और तालिबान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर अहम बातचीत की है। अफगान विदेश मंत्रालय ने वर्दक के हवाले से कहा कि तालिबान बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन पिछले चार वर्षों में पाकिस्तान की कार्रवाइयों ने काबुल को "उसी तरह जवाब देने" के लिए मजबूर किया है।
तालिबान का पाकिस्तान को अल्टीमेटम
तालिबान के बयान में कहा गया है कि यू शियाओयोंग ने तालिबान के उप-विदेश मंत्री वर्दक से कहा कि बीजिंग, तालिबान और पाकिस्तान के बीच विवादों को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाना चाहता है। चीनी दूत ने कतर और तुर्की के मध्यस्थता प्रयासों की भी प्रशंसा की, जिससे दोनों पड़ोसी देशों को हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते तक पहुंचने में मदद मिली है। वर्दक ने इस दौरान चीन के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच "दीर्घकालिक संबंध और साझा हित" मौजूद हैं। उन्होंने दोहराया कि तालिबान प्रशासन सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान के आधार पर संबंध बनाने का इच्छुक है और अफगान क्षेत्र का उपयोग किसी अन्य देश को धमकाने के लिए नहीं किया जाएगा
आपको बता दें कि पिछले चार वर्षों में, चीन ने तालिबान के साथ अपने संबंधों को गहरा किया है। बीजिंग स्थित अफगान दूतावास को आधिकारिक तौर पर अब तालिबान के हवाले कर दिया गया है और चीन, लगातार तालिबान से राजनयिक संपर्क बनाए रखता है। इसके अलावा, चीन, पाकिस्तान का भी रणनीतिक सहयोगी है। विश्लेषकों का कहना है कि बीजिंग, पाकिस्तान और तालिबान के बीच मौजूदा दरार को अपने व्यापक क्षेत्रीय हितों, विशेष रूप से बेल्ट एंड रोड पहल के तहत दक्षिण एशिया में व्यापार और पारगमन मार्गों का विस्तार करने की अपनी योजनाओं के लिए हानिकारक मानता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.