प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन

Updated on 08-08-2024 12:59 PM

कोरबा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिला में आवासीय बालिका खेल अकादमी सत्र 2024-25 तथा बिलासपुर जिला में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में हॉकी खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में कोरबा जिला से गोपाल दास महंत, हॉकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कुल 30 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से नंदनी खुंटे, निकिता महंत, ममता धीवर एवं सावित्री सागर कुल 04 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आवासीय बालिका खेल अकादमी रायपुर में अपना स्थान हासिल कर अकादमी हेतु चयनित हुए। इसी तरह कु. नैंसी बरेठ एवं रितेश टंडन कुल 02 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर अंतर्गत आवासीय बालक/बालिका खेल अकादमी में हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी क्रमशः रायपुर एवं बिलासपुर आवासीय अकादमी में आज प्रवेश हेतु रवाना हुए। खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में प्रवेश हेतु तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.