टैलेंट तिहार: प्रतिभा को पंख कार्यक्रम का हुआ समापन

Updated on 31-08-2024 12:54 PM

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्रतिभाओं को निखारने एवं पहचानने ‘‘टैलेन्ट तिहार: प्रतिभा को पंख‘‘ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन जांजगीर मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। टैलेंट तिहार कार्यक्रम का आज समापन दिवस सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और कौशल से दर्शक को मंत्रमुग्ध किया।

समापन समारोह में सासंद कमलेश जांगड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच मिलता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति समाई हुई है। हर किसी व्यक्ति में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी होती है जिसे निखारने व सवारने का काम जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से किया है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास नारायण कश्यप ने टैलेंट तिहार: प्रतिभा को पंख के आयोजन के लिये जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि टैलेंट तिहार बच्चों की प्रतिभा का पंख है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी बच्चों को अपनी विशेष प्रतिभा को निखारने व सामने लाने का जिला प्रशासन ने अवसर दिया। उन्होंने सभी बच्चों से कहा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भविष्य में अपने माता-पिता व जिला का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभा की सराहना और प्रोत्साहन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसने न केवल प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान किया बल्कि दर्शकों को भी एक अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा। इस अवसर पर  गुलाब चंदेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन बच्चों के अंदर छिपे प्रतिभा सामने ला रहा है। इससे बच्चें जिला स्तर के बाद राज्य एवं राष्ट्रीय पर नाम रोशन करेंगे। सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक व्यास नारायण कश्यप एवं कलेक्टर आकाश छिकारा सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम जांजगीर ममता यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक यादव ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.