'तारक मेहता...' के गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दी गुड न्यूज! वीडियो में बताया शुरू किया है नया काम, लोग पूछ रहे लोकेशन

Updated on 21-10-2025 02:43 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके गुरुचरण सिंह ने हाल ही में खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि बाबा जी ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की अरदास सुन ली हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे पास एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो आप सबके साथ बहुत जल्द ही शेयर करूंगा। अब फाइनली उन्होंने अपने फैन्स को वो गुड न्यूज़ दे डाली है।

गुरुचरण सिंह यानी 'तारक मेहता' के सोढ़ी ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जवान, बूढ़े और बच्चों की भीड़ नजर आ रही है। एक लेडी इस वीडियो में कहती दिख रही हैं, 'दोस्तो, वीर जी मलाईचाप खुल चुका है, तिलकनगर जेल रोड। और सबसे बड़ी गुड न्यूज ये है कि ये आउटलेट सोढ़ा पाजी ने खोला है।'
वो आगे कहती हैं, 'हमें तो यहां पार्टी करके मजा आ गया तो दोस्तो आप भी इस आउटलेट में आओ और सोढ़ी पाजी के साथ इंजॉय करो। वीडियो बनाओ, फोटो खिंचवाओ, वो बहुत हम्बल हैं और यहां पे पार्टी करो।' इसके बाद वो सोढ़ी को वहां बुलाती हैं और उनका फेमस डायलॉग बोलने की रिक्वेस्ट करती हैं।
सोढ़ी के साथ सभी लोग चीख उठते हैं और कहते हैं- यारों, आ जाओ। सोढ़ी अपना डायलॉग सुनाते हैं, 'यारों, तुस्सी आया नहीं तो मैं तुवाडे लोगों को छड्डेगा नहीं।' इस वीडियो पर लोगों ने उनके लिए काफी प्यार बरसाया है। हालांकि, लोग लगातार इस आउटलेट का लोकेशन पूछ रहे हैं, जो ऑलरेडी वीडियो में बताया गया है।
लोगों ने पूछा है- ये कहां है, मुंबई या दिल्ली में? लोगों ने उन्हें इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं। हाल ही में वीडियो शेयर कर उन्होंने कहा था, 'आज मैं काफी समय बाद आप सबके सामने आया हूं। बाबा जी ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की अरदास सुन ली हैं। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि मेरे पास एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो मैं आप सबके साथ बहुत जल्द ही शेयर करूंगा। आप सभी का धन्यवाद, आपने मेरे लिए दुआ की, इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।'
यहां बता दें कि गुरुचरण सिंह को एक्टिंग से दूर हुए काफी वक्त गुजर चुका है। कोरोना के बाद करीब 3 साल पहले उनके लापता होने की खबर आई थी जिसके तीन हफ्तों बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए थे। उन्होंने ये भी बताया था कि वह फाइनैंशियल दिक्कतों से काफी जूझ रहे हैं और उनके पास काम भी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.