सीरिया ने उइगर लड़ाकों को ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल बनाया:चीन ने चिंता जाहिर की

Updated on 11-01-2025 12:47 PM

सीरिया में सेना के उच्च पदों जैसे ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल पर उइगर लड़ाकों को नियुक्त करने को लेकर चीन ने चिंता जाहिर की है। ये लड़ाके चीन के उइगर मुस्लिम बाहुल्य प्रांत शिनजियांग के अलगाववादी संगठन 'तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी' (TIP) से जुड़े हुए हैं।

सीरिया ने 6 विदेशी लड़ाकों को सेना के टॉप पद दिए

पिछले महीने रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सीरिया में सेना के टॉप 50 पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें से 6 पद विदेशियों को दिए गए हैं। इनमें TIP से जुड़े 3 उइगर लड़ाके भी शामिल हैं।

इनमें से दाऊद खुदाबर्दी उर्फ जाहिद को ब्रिगेडियर जनरल और दो अन्य लड़ाकों मावलन तरसून अब्दुस्समद और अब्दुलसलाम यासीन अहमद को कर्नल पद दिया गया है।

पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के तख्तापलट के बाद हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अल जुलानी ने सीरिया के सत्ता संभाली हैं। सत्ता संभालने के बाद अल जुलानी ने सीरिया के सभी विद्रोही समूहों के लड़ाकों को सरेंडर करने और सेना में शामिल होने के लिए कहा था।

क्या है ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट

ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) या तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी (TIP) चीन के उइगर प्रांत का एक अलगाववादी संगठन है। ये संगठन शिनजियांग प्रांत में पूर्वी तुर्किस्तान नाम से अलग इस्लामिक देश स्थापित करना चाहता है। शिनजियांग चीन का उइगर मुस्लिम बाहुल्य प्रांत है।

ETIM की स्थापना 1997 में हसन महसूम ने पाकिस्तान में की थी। हसन महसूम सोवियत संघ के खिलाफ तैयार हुए अफगानी मुजाहिद्दीन से प्रभावित था। इस संगठन पर चीन और शिनजियांग में हत्याओं, बम विस्फोट और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.