सिडनी टेस्ट- हरभजन का प्लेइंग-11 पर सवाल:2-स्पिन ऑलराउंडर क्यों खिलाए

Updated on 06-01-2025 04:05 PM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर सवाल उठाए हैं। पूर्व स्पिनर ने कहा- 'इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन खिलाड़ियों के कद को देखकर नहीं किया जाना चाहिए। सिलेक्टर्स को तय करना चाहिए कि सीनियर खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लें।

हरभजन ने बड़े खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की भी वकालत की। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में ढाई दिन में 6 विकेट से हार गई। इससे टीम को 10 साल के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवानी पड़ी।

आखिरी मुकाबले में 2 स्पिनर रखे जाने पर सवाल उठाए

हरभजन ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी से पहले पीठ की इंजरी हुई। वे नहीं खेल सके। ऐसे में 162 रन के मामूली टारगेट के बचाव करने की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर थी। प्रसिद्ध इस सीरीज में पहला मैच खेल रहे थे। सिडनी की पिच पर दो स्पिन को प्लेइंग इलेवन में लेने का कोई मतलब नहीं था।

रवींद्र जडेजा ने मैच में सिर्फ तीन ओवर फेंके, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी के अंत में सिर्फ एक ओवर फेंका। अगर टीम में एक सीमर होता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी।

रोहित और विराट के रन न बनाए जाने की भी आलोचना की 

हरभजन ने सीरीज में रोहित और विराट के रन बनाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्लेयर तब आउट हो गए जब टीम को इनकी जरूरत थी।

मैच के बाद गावस्कर ने कोचों पर निशाना साधा था एक दिन पहले रविवार को दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के कोचों पर निशाना साधा था। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा था-

QuoteImage

आपका कोचिंग स्टाफ क्या कर रहा था? आपके बॉलिंग कोच, बैटिंग कोच...बैटिंग कोच को देखिए, ये जब न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह से ऑलआउट हो गए थे 46 रन पर। उसके बाद में बाकी के मैचों में भी जिस तरह से हम लोग हार गए, जिस तरह से हमारी बैटिंग में कोई दम नहीं था। यहां पर भी बैटिंग में कोई दम नहीं था। तो सवाल पूछने चाहिए कि भाई आप लोगों ने क्या किया? इंप्रूवमेंट में क्यों नहीं दिखाई दे रही है?

QuoteImage

गावस्कर ने कहा-

QuoteImage

इतनी अच्छी गेंदें थीं कि हमारे बल्लेबाज सामना नहीं कर पाए. वो कारण ठीक है, अच्छा गेंदबाज, अच्छी गेंद हो तो कोई दिक्कत नहीं है। महान से महान खिलाड़ी को दिक्कत होती है, जब अच्छी गेंद आती है। लेकिन जब वैसा नहीं हो रहा है तो आप मुझे बताइए कि आपने क्या किया है? आगे पूछेंगे कि इनको खिलाना चाहिए, उनको खिलाना चाहिए, मैं तो पूछता हूं कि हमें यह भी पूछना चाहिए कि क्या ये कोचिंग स्टाफ को हमे आगे जाकर रखना चाहिए?

QuoteImage

पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर है भारतीय टीम 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर है। मैच हारने के बाद इरफान पठान, हरभजन सिंह और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की आलोचना की है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.