युवक को कुचलते हुए झुग्गी में घुसी एसयूवी, घर के बाहर बैठे युवक की मौत, दो झुग्गियां तहस- नहस

Updated on 14-05-2024 11:22 AM
 भोपाल। एमपी नगर इलाके में स्थित राजीव नगर झुग्गी के बाहर बैठे युवक को एसयूवी ने रौंद दिया।उसके बाद वह चार फीट नीच उतरकर सड़क किनारे बनी दो झुग्गियों में जा घुसी, जिससे झुग्गियां तहस- नहस हो गईं। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय में कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर एसयूवी को जब्त कर लिया है।


कोर्ट की ओर से आई एसयूवी

पुलिस के अनुसार राजीव नगर, केंद्रीय स्कूल के पास रहने वाले 27 वर्षीय संजय उर्फ संजू मनोरी पुताई का काम करता था। उसके भाई विजय मनोरी ने बताया कि रविवार रात गर्मी अधिक लगने के कारण वह और उसका भाई संजय झुग्गी के बाहर निकल आए थे। विजय सड़क पर टहल रहा था, जबकि संजय झुग्गी के सामने बैठा हुआ था। तभी कोर्ट की तरफ से एक काले रंग की एसयूवी तेज रफ्तार में आई और संजय को रौंदते हुई सड़क से नीचे झुग्गी में जा घुसी। घटना रात करीब पौने दो बजे की है। एसयूवी का एक टायर संजय के पेट के ऊपर से गुजरा था। बाद में संजय को नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

कार में थे तीन लोग

एसयूवी के झुग्गी और दुकान में घुसने के कारण जोरदार आवाज आई थी और करीब की झुग्गियों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। लोग एसयूवी के पास पहुंचे तो उसमें तीन युवक थे। तीनों को मेडिक्ल कराया गया है। सूचना मिलते ही इलाके में गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने कार चालक पर देर रात ही गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपित अशोकागार्डन के एक जनप्रतिनिधि के समर्थक बताए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.