पठानकोट में संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार:जम्मू पुलिस की सूचना पर कार्रवाई, पूजा एक्सप्रेस से आ रहा था, स्टेशन पर उतरते ही पकड़ा

Updated on 14-05-2025 01:36 PM

पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध जम्मू से पूजा एक्सप्रेस से पठानकोट आ रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट पर पठानकोट रेलवे पुलिस ने संदिग्ध को उतरते ही पकड़ लिया।

पठानकोट रेलवे पुलिस के अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर रेलवे पुलिस से सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई थी। ट्रेन से उतरते ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर कठुआ जीआरपी के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ चल रही है।

कठुआ रेलवे पुलिस कर रही संदिग्ध से पूछताछ जम्मू-कश्मीर रेलवे पुलिस को संदिग्ध की गतिविधियों पर पहले से शक था। संदिग्ध की पहचान और उसके इरादों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पठानकोट हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं से जुड़ा शहर है।

यह क्षेत्र पहले भी आतंकी गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब सीमा पर हाल में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। इस घटना के बाद पठानकोट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बठिंडा से भी पकड़ा जा चुका है जासूस बता दें कि मंगलवार को ही बठिंडा में पुलिस ने आर्मी कैंट में काम करने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया था। शख्स का नाम रकीब है और वह उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है। रकीब आर्मी कैंट में दर्जी का काम करता था।

बठिंडा आर्मी कैंट के अधिकारियों को रकीब की गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रकीब को अरेस्ट कर लिया। बठिंडा कैंट थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने रकीब का फोन जब्त कर फोरेंसिक लैब भेज दिया। पुलिस को उम्मीद है कि उसके फोन से कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

दो साल से बठिंडा कैंट में रह रहा था SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि रकीब दो साल से बठिंडा कैंट में दर्जी का काम कर रहा था। वह कैंट में ही अपनी दुकान पर रहता और वहीं सोता था। हमें आर्मी कैंट से शिकायत मिली थी कि उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। हमने तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बठिंडा में एक महीने के भीतर दूसरा मामला बठिंडा कैंट में महीनेभर के अंदर जासूसी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले पुलिस ने एक मोची को गिरफ्तार किया था, जो कैंट में मोची का काम करता था और उस पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप था।

पुलिस और आर्मी कैंट की सतर्कता से एक और संदिग्ध जासूस को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.