ट्रम्प के इंतजार में 12 घंटे झाड़ियों में रहा संदिग्ध:फोन लोकेशन से खुलासा

Updated on 17-09-2024 02:22 PM

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक गोल्फ कोर्स की झाड़ियों में छिपकर ट्रम्प के आने का इंतजार किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक FBI के स्पेशल एजेंट मार्क थॉमस ने कहा कि संदिग्ध रविवार रात 2 बजे से लेकर रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक गोल्फ क्लब में ही था।

ट्रम्प के गोल्फ क्लब पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा में लगे सीक्रेट सर्विस एजेंट को झाड़ियों में एक संदिग्ध छिपा दिखाई दिया। उसकी बंदूक का निशाना गोल्फ कोर्स की तरफ था।

एजेंट ने फायरिंग की, जिसके बाद वह अपनी ब्लैक SUV से भाग गया। गोल्फ कोर्स से 60 किलोमीटर दूर हाइवे पर संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

FBI बोली- ट्रम्प पर कोई गोली नहीं चली 

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कयेरटेकर डायरेक्टर रोनाल्ड रोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संदिग्ध ने ट्रम्प पर कोई गोली नहीं चलाई थी। उन्होंने कहा कि एजेंट्स ने बंदूक की नली देख ली थी, जिसके बाद उसने गोली चला दी। उसके तुरंत एक्शन लेने की वजह से बंदूकधारी ट्रम्प के करीब नहीं पहुंच पाया।

उन्होंने ये भी कहा कि ट्रम्प का गोल्फ खेलने जाना पहले से तय नहीं था। इसे आखिर में उनके शेड्यूल में जोड़ा गया था। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध को इसके बारे में पता कैसे चला।

CNN के मुताबिक जांच एजेंसी ने संदिग्ध पर अवैध रूप से बंदूक रखने से जुड़े दो आरोप लगाए हैं। उस पर अपराधी होने के बावजूद राइफल रखने का आरोप है। दूसरा आरोप बंदूक का सीरियल नंबर मिटा देने का है। संदिग्ध पर ट्रम्प की हत्या से जुड़ा कोई आरोप अभी तक नहीं लगा है।

प्राइवेट सिक्योरिटी बढ़ाएंगे ट्रम्प, 4 की जगह 12 होगी 

ट्रम्प की सुरक्षा में दो महीने में दो बार सेंध लग चुकी है। 5 नवंबर को देश में राष्ट्रपति चुनाव हैं। इससे पहले ट्रम्प को लगभग 50 सभाएं करनी हैं। ऐसे में ट्रम्प की टीम उनकी सुरक्षा को बढ़ाने जा रही है। ट्रम्प के पास अभी चुनाव सभा में प्राइवेट सिक्योरिटी के लिए 4 कमांडो होते हैं। इसे बढ़ाकर 12 किया जाने वाला है।

वहीं, ट्रम्प ने जानलेवा हमले की हुए एक कोशिश को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधा। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बाइडेन-कमला की भड़काऊ बयानबाजी के कारण ही उन पर हमले की कोशिश हो रही है।

ट्रम्प ने कहा कि बंदूकधारी ने बाइडेन और हैरिस की बयानबाजी पर यकीन किया। इसी के चलते उन पर हमला किया। ट्रम्प ने कहा, 'उन्होंने मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, जबकि मैं एकता में यकीन करने वाला नेता हूं। वे लोग इसके उलट हैं। वे हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं। वे असली खतरा हैं।'

कौन है ट्रम्प पर हमला करने वाला रॉथ, पहले भी कई बार गिरफ्तार हुआ

संदिग्ध रयान रॉथ मूल रूप से उत्तरी कैरोलिना का रहने वाला है। पहले भी ड्रग रखने, बिना लाइसेंस और बिना बीमा के गाड़ी चलाने के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। राउथ 2017 में हवाई चला गया था। वह एक शेड-बिल्डिंग कंपनी चलाता है जो बेघर लोगों के लिए सिंपल हाउसिंग स्ट्रक्चर तैयार करती है।

डेली मेल के मुताबिक इस साल की शुरुआत में जब रिपब्लिकन पार्टी में प्राइमरी चुनाव हो रहे थे तब रॉथ ने ट्रम्प के खिलाफ लड़ रहे उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली का समर्थन किया था।

रॉथ के पकड़े जाने के बाद उसका फेसबुक और एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है। उसने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के खिलाफ कई पोस्ट किए थे। इसके अलावा उसने डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन दिया था।

रॉथ यूक्रेन के लिए फंड जुटाने वाले कार्यक्रम में शामिल था। वह साल 2022 में यूक्रेन भी गया था। उसने इससे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। उसने कहा था कि वह यूक्रेन के लिए लड़ने और मरने को तैयार है।

रॉथ ने पिछले साल न्यूयॉर्क टाइम्स को इंटरव्यू दिया था। उसने कहा था कि उसने यूक्रेन में तालिबान से भागकर आए अफगान लड़ाकों की सेना में भर्ती करने की कोशिश की थी। उसने वहां पर कई महीने बिताए थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रॉथ के सोशल मीडिया से पता चला कि उसने 2016 में ट्रम्प को वोट दिया था। हालांकि, बाद में वह ट्रम्प से निराश हो गया था। उसने कोरोना कॉन्सपिरेसी से जुड़ी कई पोस्ट की थीं। अखबार ने लिखा है कि वह किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।

रॉथ के सबसे बड़े बेटे ओरान ने CNN से कहा, "उसके पिता एक प्यारे और मेहनती इंसान हैं। उसे नहीं पता फ्लोरिडा में क्या हुआ है, लेकिन उसे यकीन है कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। वे ऐसा पागलपन वाला काम नहीं कर सकते हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.