सुशांत सिंह राजपूत का गाना 1 बिलियन पार, 4 साल बाद अरिजित सिंह की आवाज में मचाया है खूब धमाल

Updated on 10-09-2024 01:59 PM
यहां वो मौका ढूंढकर निकाल लाए हैं जो सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए सेलिब्रेशन का है। ये सच है कि सुशांत के गुजर जाने का दुख कभी खत्म होनेवाला नहीं, लेकिन दूसरी तरफ उनके वो काम हैं जो ये एहसास कराते रहते हैं कि वो यहीं हमारे आसपास हैं। अपने छोटे से करियर में सुशांत ने 12 शानदार फिल्में की हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म का एक गाना इस वक्त इस वक्त खूब सुर्खियों में छाया है।

सुशांत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके काम और एक शानदार शख्सियत हमेशा उनके फैन्स के सात पछाई की तरह साथ है। शायद ही ऐसा कोई फिल्मी फैन हो, जिसे सुशांत से प्यार न हो और जिनका दिल उनके लिए दुखा न हो। साल 2020 में 14 जून की दोपहर को सुशांत के निधन ने हर किसी को तोड़कर रख दिया। उनके गुजरे अब चार साल बीत चुके हैं.

इस वक्त यूट्यूब पर लोगों के दिलों को खूब छू रहा सुशांत का गाना


सुशांत की फिल्म का एक गाना इस वक्त यूट्यूब पर लोगों के दिलों को खूब छू रहा है। साल 2019 में उनकी ये फिल्म आई थी, नाम था 'छिछोरे', जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। इसी फिल्म का एक गाना 'खैरियत पूछो' इस वक्त खूब सुर्खियों में है। लोगों का फेवरेट बन चुका ये गाना कई रेकॉर्ड तोड़ रहा।

लोगों ने कहा- फेवरेट सॉन्ग, फेवरेट एक्टर, फेवरेट सिंगर


इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 100 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सुशांत के इस गाने पर लोगों ने कॉमेंट कर यही बात कही भी है। एक फैन ने कहा- फेवरेट सॉन्ग, फेवरेट एक्टर, फेवरेट सिंगर और फेवरेट मूवी। वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि इसके व्यूज 1 बिलियन तक पहुंचने चाहिए। वहीं कुछ ने कहा है- मैं यहां केवल सुशांत और अरिजीत सिंह के लिए हूं।

इस गाने की चमक यूट्यूब पर धुंधली नहीं पड़ी


करीब 4 साल बाद भी इस गाने की चमक यूट्यूब पर धुंधली नहीं पड़ी है। हालांकि, सुशांत के और भी कई गाने हैं जिसे लोग शुरुआत से ही पसंद करते हैं। फिर चाहे उनकी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के गाने हों या फिर 'केदारनाथ' के गाने।

इसमें आवाज दी है चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने


'छिछोरे" के गाने 'खैरियत पूछो' की बात करें तो इसमें आवाज दी है सभी के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर के बीच बड़ी खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई है। इस फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के अलावा वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था, जो इस वक्त रणबीर कपूर की 'रामायण' की तैयारी में लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.