रायपुर घूमने जाएंगे सरेंडर नक्सली, मोबाइल भी देगी सरकार

Updated on 25-10-2025 12:51 PM

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सरेंडर किए नक्सलियों को अब रायपुर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। शहर की बड़ी इमारतें, चमचमाती सड़क से लेकर सदन तक दिखाया जाएगा। शहर में तेजी से हो रहे विकास और टेक्नोलॉजी को नक्सलियों को दिखाएंगे। वहीं सरकार सरेंडर नक्सलियों के स्किल डेवलपमेंट की भी कोशिश करेगी।

पुनर्वास केंद्रों में रह रहे सरेंडर नक्सली अपने परिजनों से बात कर सकें इसके लिए सरकार हर एक सरेंडर नक्सली को फ्री में मोबाइल भी देगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जल्द ही फोन उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हथियार छोड़े आए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की यह एक कोशिश है।

जेल में बंद परिवार वालों से मिलाने तारीख तय करने निर्देश

गृहमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने, परिजनों से मिलने की तिथि तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यदि उनके परिवारजन किसी जेल में बंद हैं, तो उनसे मिलने की व्यवस्था करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि सभी पुनर्वासित व्यक्तियों को कम से कम एक बार रायपुर भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) पर ले जाया जाए, ताकि वे समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

बस्तर दौरे पर हैं विजय शर्मा

दरअसल, गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर, बीजापुर और सुकमा के दौरे पर हैं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अलग-अलग जगह जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।

शर्मा ने अंदरूनी इलाके नंबी तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यहां करीब 94 लाख रुपए की लागत से सड़क बनेगी। सड़क बनने के बाद यहां बना खूबसूरत वाटरफॉल का नजारा देखने लोग आसानी से जा सकेंगे।

वहीं गृहमंत्री ने बीजापुर के नंबी और सुकमा के दुलेड़ इन दोनों जगह ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। गांव वालों की समस्या भी सुनी।

जन चौपाल में बोले- विकास हो रहा

दुलेड़ की जन चौपाल में उन्होंने कहा कि, यहां कैंप खुलने के बाद यहां परिवर्तन आया है। कई सालों तक नक्सलियों ने गांव तक बिजली, पेयजल, सड़क जैसी सुविधाओं को आने से रोका। शिक्षा देने वाले शिक्षादूतों को मारा। लेकिन अब हमारे ग्राम तैयार हैं। हम सभी को मिलकर गांव के विकास के लिए कार्य करना है।

सरकार भी क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि यहां के लोगों को अपने वन उत्पादों का उचित मूल्य एवं शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने अपील की है।

जवानों का बढ़ाया हौसला

विजय शर्मा CPRF कैंप भी पहुंचे। जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने जवानों को कठिन परिस्थितियों और मुश्किलों के बाद भी लाल आतंक को जड़ से उखाड़ने के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह आप लोगों के साहस और संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज राज्य के कई जिले अब नक्सल आतंक से मुक्त हो गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.