औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

Updated on 16-12-2025 01:30 PM

राजनांदगांव। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फूटे चना एवं अन्य खाद्य में सिंथेटिक केमिकल औरामिन की उपस्थिति की जांच की गई। टीम द्वारा फर्म प्रकाशचंद, नेमीचंद एण्ड संस, अवधराम नमकीन, देवांगन जी नमकीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर फूटे चना, रंगीन मटर खाद्य सामग्री के कुल 8 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। संकलित सभी खाद्य सामग्री नमूने में औरामिन नामक केमिकल का पता लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा अधिसूचित प्रयोगशाला में प्रेषित किया गया है।

अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि नमूनों में औरमिन पाये जाने पर संबंधित फर्म पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि औरामिन एक घटक पीले रंग की डाई है। जिसका उपयोग सामान्य: औद्योगिक उपयोग के लिए किया जाता है। खाद्य पदाथों में इसका उपयोग वर्जित है। यह एक सस्ती, आसानी से उपलब्ध और चटक पीला रंग प्रदान करने के लिए उपयोग में लायी जाती है, इसलिए अन्य राज्यों के खाद्य कारोबारकर्ता हल्दी के स्थान पर इसका उपयोग खाद्य पदार्थों जैसे फूटा चना को घटक पीला एवं आकर्षक रंग प्रदान करने के लिए करते पाए गए है। खाद्य सामग्री में औरमिन की उपस्थिति खाद्य सामग्री को उपयोग के लिए असुरक्षित बना देती है। इससे कैंसर, अंगों की क्षति, उत्परिवर्तन, तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोग हो सकते है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ रखने एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नागरिकों से औरमिन एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण से संबंधित जानकारी होने पर गुरुद्वारा चौक स्थिति कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.