रायपुर में सुपरबाइक चैंपियनशिप...हवा में 30 फीट ऊंचाई पर स्टंट

Updated on 10-11-2025 12:18 PM
रायपुर, रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में सुपरबाइक चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में कई हैरतअंगेज स्टंटबाजी देखने को मिले। देश-विदेश के 110 बाइकर्स अपनी कला, साहस और रफ्तार का प्रदर्शन किया। फ्री-स्टाइल स्टंट्स के जरिए दर्शकों का रोमांच दोगुना किया। हालांकि, इस इवेंट में कई बाइकर्स बिना हेलमेट के भी नजर आए।

इवेंट में राइडर्स अपनी बाइक को जमीन से 30 फीट तक उड़ाते दिखे। 14 कैटेगरीज के रेस में कई राज्यों के 6 से 15 साल के बच्चे भी नजर आए, जो स्टंट कर रहे थे। जिसके लिए छोटे बच्चों के लिए विशेष लाइसेंस जारी किया गया है।

रेस के दौरान 3 बाइकर्स गिर भी गए। स्टंट के दौरान दर्शक मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर बाइकर्स को सपोर्ट करते दिखे। विदेशी बाइकर्स ने हवा में बाइक उड़ाकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, आयोजन स्थल पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।

सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग थीम

इस चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम को मिनी मोटर ट्रैक में बदला गया है। स्टेडियम के अंदर ऊंचे-ऊंचे मिट्टी के टीले बनाए गए थे। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग” थीम पर आधारित थी।

रोड सेफ्टी के लिए मील का पत्थर होगा- CM साय

इस आयोजन में मुख्यअतिथि के तौर पर डॉ रमन सिंह और CM विष्णु देव साय ने शिरकत की। सीएम साय ने कहा कि ये आयोजन रोड सेफ्टी के लिए मील का पत्थर है। सुपरबाइक चैंपियनशिप का आयोजन सड़क सुरक्षा की थीम पर किया गया है। यह आयोजन यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर साबित होगा।

लोगों से हेलमेट पहनने की अपील

सीएम ने लोगों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हम टीवी पर बाइक रेसिंग देखते थे, लेकिन आज हम इसे पहली बार प्रत्यक्ष रूप से देख रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पीएम हमारे राज्य महोत्सव में आए।

हमने एयर शो भी देखा, जिसमें छत्तीसगढ़ के गौरव पटेल ने भाग लिया था। अब, यह बाइक रेस हो रही है। देश-विदेश से बाइकर्स इसमें भाग लेने आए हैं, जो हमारे लिए खुशी की बात है।

14 कैटेगरी में बाइक रेसिंग

देशभर से 110 रेसर रायपुर पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। 14 कैटेगरी में बाइक रेसिंग हुईं।

नेशनल सुपर-क्रॉस चैंपियनशिप बाइक रेस 6 राउंड में होता है, लेकिन रायपुर में चार राउंड में हो रहा है। छोटे बच्चे जब इस तरह के रेस में हिस्सा लेते हैं, तो उनके लिए विशेष लाइसेंस जारी किया जाता है।

हर राइडर की सेफ्टी पर सख्त निगरानी

आयोजन में हर राइडर की बाइक और बॉडी गियर की जांच की गई। हेलमेट, चेस्ट गार्ड, ग्लव्स, शूज और अन्य प्रोटेक्टिव गियर को अनिवार्य किया गया, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि यह इवेंट छत्तीसगढ़ शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग करवा रहा है। यह देश की सबसे बड़ी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। करीब 20 से 30 हजार दर्शकों के लिए व्यवस्था की गई थी।

उज्जवल दीपक ने आगे बताया कि फेडरेशन के मानकों के अनुसार 400 ट्रक मिट्टी से यह ट्रैक तैयार किया गया है। रेसिंग के बाद स्टेडियम को फिर से समतल कर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.