अक्षय कुमार से रवीना टंडन के लिए भिड़ गए थे सनी देओल, ये लड़ाई तब खत्म हुई जब वो डिंपल कपाड़िया के दामाद बन गए

Updated on 09-09-2024 05:34 PM
शादी से पहले अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। इनमें से एक नाम 'मोहरा' एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी है और कहते हैं कि दोनों के बीच तीन साल तक अफेयर चला। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच चुकी थी। परिवार वालों की मौजूदगी में और मंदिर में काफी विधि-विधान के साथ दोनों की सगाई भी खबरें थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी से अक्षय की करीबी बढ़ी और इसी वजह से रवीना के साथ एक्टर का रिश्ता टूटकर बिखर गया। अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद रवीना टंडन काफी टूट गई थीं । बात 1997 की है जब रवीना सनी देओल के साथ फिल्म 'जिद्दी' में काम कर रही थीं। दोनों में काफी फ्रेंडली बॉन्ड था। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन अपने ब्रेकअप की वजह से काफी डिस्टर्ब चल रही रही थीं। इस बारे में सनी देओल को पता लगा। बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी की वजह से रवीना को चीट करने को लेकर वह अक्षय कुमार पर भड़क उठे थे।

अक्षय को लेकर सनी के मन में अच्छी छवि नहीं थी


बताया जाता है कि अक्षय के कैसानोवा इमेज की वजह से उन दिनों अक्षय को लेकर सनी के मन में कोई अच्छी छवि नहीं थी। उन दिनों अक्षय का नाम काफी सारी एक्ट्रेसेस से जुड़ता रहता, जिनमें रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी, आयशा जुल्का जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल थे। वहां अक्षय को रवीना का दिल तोड़ने के लिए सनी देओल के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

रवीना ने सनी देओल को अपने गंदे ब्रेकअप की पूरी कहानी सुना दी


कहते हैं कि 'जिद्दी' के सेट पर रवीना की जो हालत थी उसे फिल्म के सभी कोस-स्टार्स देख रहे थे। जब सनी देओल ने रवीना से पूछा कि आखिर क्यों वो सेट पर अक्सर रोती रहती हैं तो एक्ट्रेस अपने आंसू रोक न पाईं। रवीना को सनी पर भरोसा था और उन्होंने अपने अक्षय के साथ हुए गंदे ब्रेकअप की पूरी कहानी सुना दी। बताया जाता है कि इसके बाद रवीना को उन्होंने इमोशनली संभाला और वो अक्षय पर जमकर बरसे।


इसके बाद रवीना और सनी देओल फिर रिलेशनशिप में आ गए?


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि सनी इतने गुस्से में थे कि अक्षय से लड़ने पहुंच गए थे और इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि चर्चा ये भी रही है कि इसके बाद रवीना और सनी देओल फिर रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन इस वजह से डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिश्ते में दूरी आ गई।

अक्षय कुमार की शादी डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल से हो गई


कहते हैं कि दोनों एक्टर के बीच चला तनातनी बरसों बाद तब खत्म हुई जब अक्षय कुमार की शादी डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल से हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और डिंपल कपाड़िया कथित तौर पर काफी क्लोज रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों काफी समय तक डेटिंग को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन कभी इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा।

अक्षय और सनी देओल साथ काम कर चुके हैं


यहां ये भी बता दें कि सनी देओल और अक्षय कुमार फिल्म 'जानी दुश्मन' (2002) में भी एक साथ काम कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.