स्पेस में सुनीता विलियम्स ने लगाया 'बगीचा', 50 दिनों से स्पेस में फंसीं, वापसी को लेकर नासा ने दिया ये जवाब

Updated on 26-07-2024 01:25 PM
वॉशिंगटन: बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में गई थीं। मूल रूप से उनका मिशन 10 दिनों का होना था, लेकिन वह स्पेस में पिछले 50 दिनों से फंसी हुई हैं। उनके स्पेस में रहने की गिनती लगातार जारी है। हीलीयम लीक की एक श्रृंखला के बाद बोइंग स्टारलाइनर के प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी देखी गई थी। नासा का कहना है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। यहां वह छह जून से सात अंतरिक्ष यात्रियों वाले दल के साथ मिलकर विभिन्न प्रयोग और स्पेस स्टेशन के रखरखाव में लगे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरों ने जांच के बाद पता कर लिया है कि आखिर समस्या कैसे हुई? हालांकि इसके बावजूद अभी भी सुनीता विलियम्स के रिटर्न की कोई तारीख तय नहीं हुई है। सुनीता विलियम्स पहले भी स्पेस में जा चुकी हैं। यह उनका तीसरा स्पेस मिशन है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में इस दौरान उन्होंने पौधे उगाए हैं। वह एक 'बगीचा' बनाने में लगी है। इससे जुड़े उन्होंने कई प्रयोग किए जो यह समझने में महत्वपूर्ण होगा कि आखिर माइक्रोग्रैविटी में पौधे कैसे बढ़ते हैं और क्या प्रतिक्रिया करते हैं। यह जानकारी भविष्य के स्पेस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

स्पेस में अल्ट्रासाउंड भी किया

सुनीता विलियम्स और विल्मोर ने अल्ट्रासाउंड उपकरण के इस्तेमाल से नस स्कैन में भी भाग लिया। जमीन पर मौजूद डॉक्टरों ने रियल टाइम से इसकी निगरानी की। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बारी-बारी एक दूसरे की गर्दन, कंधे और पैरों की नसों की स्कैनिंग की। विल्मोर ने स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक की नसों को भी स्कैन किया। शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद मिली की माइक्रोग्रैविटी में मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

कब होगी वापसी?

नासा ने घोषणा की है कि स्टारलाइनर के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वापसी की कोई भी तारीख तय नहीं हुई है। वर्षों की देरी के बाद बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ा था। लेकिन उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसमें पांच हीलियम लीक और थ्रस्टर्स की खराबी शामिल थी। नासा और बोइंग का कहना है कि भले ही जमीनी परीक्षण पूरा हो चुका है, लेकिन वापसी की उड़ान के लिए अभी भी कोई तारीख तय नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.