भारत की हार के बाद भड़के सुनील गावस्कर? बताई कहां रविंद्र जडेजा से हो गई मिस्टेक
Updated on
15-07-2025 11:53 AM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच काफी ज्यादा रोचक रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को डॉमिनेट भी किया। लेकिन, फिर भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही। इंग्लैंड ने आखिरी दिन बाजी मार ली और 22 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
यह हार टीम इंडिया और उनके चाहने वालों को काफी चुभी होगी। भारत जीत के काफी करीब आ गया था। हालांकि, अब सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो हर हाल में अगले दोनों मैच जीतने होंगे। लॉर्ड्स में हार के बाद भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान भी दिया है।
सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, '60-70 रन की साझेदारी से अंतर पैदा हो सकता था। भारत ऐसा नहीं कर पाया। जब जो रूट और शोएब बशीर गेंदबाजी कर रहे थे, आप कह सकते हैं कि जडेजा कुछ मौकों का फायदा उठा सकते थे, लेकिन जरूरी नहीं कि वह हवाई शॉट ही खेलें। लेकिन उन्हें (जडेजा को) पूरे अंक दिए जाने चाहिए।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में इंग्लैंड ने जो रूट के शतक (104) और ब्राइडन कार्स (56) और जेमी स्मिथ के फिफ्टी के चलते 387 रन बोर्ड पर लगाए। पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोला। इसके बाद टीम इंडिया ने भी पहली इनिंग्स में 387 रन ही बनाए। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई (100)। वहीं ऋषभ पंत (74) और रविंद्र जडेजा (72) ने अर्धशतक ठोका। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया 193 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 170 रन पर सिमट गई।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…