अचानक शुभमन गिल में नजर आने लगी है विराट कोहली जैसी झलक..

Updated on 23-06-2025 03:13 PM
लीड्स: भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन विराट कोहली की तरह जोश दिखाया। 22 जून 2025 को हुए इस मैच में गिल ने मोहम्मद सिराज के जो रूट को आउट करने पर जमकर जश्न मनाया, हालांकि DRS रिव्यू में यह फैसला बदल गया।

तगड़ा लय में हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी की शुरुआत शतक के साथ की और ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए। उनकी इस खुशी को देखकर कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने उनकी तुलना पहले के भारतीय कप्तानों से की। गिल ने अपनी पहली टेस्ट कप्तानी में शतक बनाकर सुनील गावस्कर, विराट कोहली, विजय हजारे और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गजों की बराबरी की। उन्होंने 60वीं पारी में 2,000 टेस्ट रन भी पूरे किए, जो विराट कोहली की उपलब्धि के बराबर है।

एग्रेसिव नजर आ रहे हैं शुभमन गिल

हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा है। इस मैच में शुभमन गिल पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गिल आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, इस मैच में उनका अलग ही रूप देखने को मिला। जब सिराज ने रूट को आउट किया, तो गिल खुशी से झूम उठे। कमेंट्री बॉक्स में बैठे संजय मांजरेकर ने गिल के इस अंदाज पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'ये शुभमन गिल हैं या कोई और? जब वे बल्लेबाजी करते हैं, तो वे बहुत शांत और स्थिर दिखते हैं। लेकिन, कप्तान के तौर पर हम उन्हें पहली बार इस रूप में देख रहे हैं। उनका जश्न। मुझे किसी की याद दिला रहा है, लेकिन मैं ठीक से बता नहीं पा रहा हूं। एमएस धोनी कभी भी मिड-ऑन से इस तरह नहीं मनाते थे, और यह निश्चित रूप से रोहित शर्मा का स्टाइल नहीं है। शायद कोई नंबर 4 का बल्लेबाज। मेरा तीसरा अनुमान है कि यह अजित वाडेकर हो सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.