ऐसे खतरनाक गेंदबाज, हमारे खिलाड़ी खौफ में आ गए, भारत से शर्मनाक हार पर UAE के कोच का बड़ा बयान

Updated on 11-09-2025 02:17 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने बुधवार को एशिया कप में भारत से नौ विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली बार इतनी बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और वे विपक्षी खेमे के बड़े नामों के दबाव में आ गए। यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई और भारत ने छोटा सा लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए।

वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने एक एक विकेट लेकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राजपूत ने हार के बाद कहा, ‘वे इस तरह के गेंदबाजों का सामना कभी नहीं करते, वे बड़े नामों से दबाव में आ गए।’ भारत ने पहले मैच में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया और बुमराह के रूप में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को उतारा। अर्शदीप सिंह को टीम में जगह नहीं दी
राजपूत ने कहा, ‘विश्व चैंपियन टीम अन्य टीमों को धूल चटा देंगी। पावरप्ले तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही स्पिनरों ने खेलना शुरू किया, स्थिति बदल गई। ज्यादा टर्न नहीं था, लेकिन अगर कुलदीप और वरुण गेंदबाजी कर रहे हों तो बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने जूझते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, अगर अर्शदीप अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाते हैं तो इससे आपको (भारतीय) टीम की गहराई का अंदाजा हो जाता है।
यहां बताना जरूरी है कि राजपूत टी20 विश्व कप 2007 की जीत के दौरान भारत के हेड कोच थे, जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं। उनकी ही कोचिंग में अफगानिस्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। उम्मीद है यूएई भी इसी तरह भारत से मिली हार से उबरकर एशिया कप के अन्य मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.