सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में छात्र को मारी गोली:सुपौल में गार्ड के 9 साल के बेटे ने पिता की पिस्टल से की फायरिंग

Updated on 31-07-2024 01:23 PM

सुपौल में बुधवार की सुबह स्कूल में घुसकर 9 साल के छात्र ने तीसरी क्लास के छात्र पर फायरिंग कर दी। घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड के सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल की है। घायल छात्र की पहचान मोहम्मद आसिफ (12) के रूप में हुई है। वो तीसरी क्लास का छात्र है।

गोली चलाने वाला छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता है। उसके पिता सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में ही गार्ड हैं। बताया जा रहा है कि वो अपने पिता की पिस्टल स्कूल बैग में रखकर ले गया और क्लासरूम में साथी पर फायरिंग कर दी।

गोली 12 साल के आसिफ की हथेली के आर-पार हुई है। उसका इलाज जारी है। बच्चे के परिवार ने बताया स्कूल के संचालक संतोष कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

बच्चे को गोली लगने के बाद स्कूल वालों ने परिवार को कॉल कर कहा कि आपके बेटे को हाथ में चोट लगी है। परिवार जब स्कूल पहुंचा तो मामला अलग ही था। बच्चे को बुलेट लगी हुई थी। पिस्टल की मैगजीन भी मौके मिली है। परिवार स्कूल के प्रिसिंपल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ऐसे कैसे बच्चे स्कूल में पिस्टल लेकर आ जाते हैं। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

मामा को फोन आया बच्चे को हाथ में चोट लगी है

घायल बच्चे के मामा मो.अफरोज ने बताया कि प्रार्थना होने के बाद बच्चे पढ़ने बैठे। इस दौरान मुकेश कुमार यादव का बेटा पिस्टल लेकर क्लासरूम में घुस गया। उसने मेरे भांजे को सीने में गोली मारनी चाही।

लेकिन मेरे भांजे ने बचने की कोशिश की तभी गोली उसके हथेली के आर पार हो गई। जिसने गोली चलाई वो बच्चा भी स्कूल में ही पढ़ता है।

हमें स्कूल से कॉल कर यह जानकारी दी गई कि आपका बच्चे को चोट लगी है। लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद पता चला कि उसे गोली लगी है। जब मुकेश कुमार को बुलाया गया तो वो हथियार लेकर फरार हो गया।

उसने बेटे को भी स्कूल की बाउंड्री पार कराकर भगा दिया। दुश्मनी की वजह पता नहीं है। मामा ने आशंका जताई है कि जिस जमीन पर स्कूल बना है, उसे लेकर पहले से विवाद था। इस स्कूल में आसिफ के नाना की भी जमीन है। परिवार को आशंका है कि इसी विवाद में गोली मारी गई है।

त्रिवेणीगंज SDPO बिपिन कुमार ने बताया कि एक छात्र अपने बैग में पिस्टल लेकर आया था और उसने दूसरे छात्र को गोली मारी। छात्र जख़्मी हो गया, लेकिन इलाज के बाद छात्र की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल छापेमारी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.