भोपाल में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत:देर रात खाना खाने निकला था, दोस्तों को कार में बेसुध मिला

Updated on 27-12-2025 01:34 PM
भोपाल, भोपाल के कोलार इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कार में दोस्तों को बेसुध हालात में मिला था। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। मौत के दो दिन पहले युवक का जन्मदिन था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय ईशान दुबे नेहरू नगर का रहने वाला था। देर रात कोलार इलाके के एक रेस्टोरेंट गया था। यहां से कुछ खाने के बाद घर लौट रहा था। तभी कोलार इलाके में डी मार्ट के करीब उसे कार में ही सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। इस बात की सूचना उसने दोस्त राज को कॉल पर दी। बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है, तत्काल मदद के लिए आएं।

दूसरे दोस्त को मदद के लिए भेजा

राज के मुताबिक दोस्त ने अन्य दोस्त को कॉल कर मदद के लिए भेजा, यह दोस्त उस स्थान के करीब था, जहां ईशान मौजूद था। दोस्त जब मौके पर पहुंचा तो युवक बेसुध कार की ड्राइविंग सीट पर था, तत्काल उसे पास के एक अस्पताल पहुंचाया। यहां अन्य दोस्त भी पहुंच गए। अस्पताल से उसे हमीदिया ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोस्त दूसरे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद ईशान को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दो दिन पहले दोस्तों के साथ मनाया था बर्थ डे

ईशान अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां सेंट्रल गर्वमेंट की इंप्लाइ हैं। वह अकेला ही बेटा था और एम ए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मौत से दो दिन पहले 24 दिसंबर को उसका 24 वां जन्मदिन था। जिसे उसने अपने तीन दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। फिलहाल परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.