सर्वोपरि कर्तव्य निर्वहन से देश की संवैधानिक बुनियाद को करें मजबूत : कलेक्टर ममगाईं

Updated on 27-01-2026 12:48 PM

बेमेतरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सर्वाेपरि भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश की संवैधानिक बुनियाद को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस भावना के साथ करें कि उनके कार्यों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखना है तथा अपने दायित्वों के माध्यम से देश की अमूल्य लोकतांत्रिक विरासत को मजबूत करना है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपनी सेवा और समर्पण से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक भी अपने कर्म, कर्तव्य और ईमानदार कार्यशैली से देश की सुरक्षा, सेवा एवं विकास में सार्थक योगदान दे सकता है।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, समयबद्धता, सुचिता एवं गंभीरता के साथ करें तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की सेवा समर्पित भावना से करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी गणतंत्र दिवस के ध्येय और संविधान की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी क्षेत्रों में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.