अजीब,अलबेला... जासूसी की दुनिया के 'पुराने चावल' बनकर आ रहे राम कपूर

Updated on 27-05-2025 02:46 PM
अपराध की दुनिया बड़ी रोमांचक है। कुछ क्राइम ऐसे होते हैं, जिसमें अपराधी को पकड़ना आसान होता है, लेकिन कुछ बिल्कुल उलझे हुए। जब बात ऐसे ही उलझे हुए केसेज की आती है, तो जरूरत पड़ती है ‘मिस्‍त्री’ की। वह एक ऐसा जासूस है, जो थोड़ा अजीब है, अलबेला है। काम करने का उसका तरीका भी सबसे जुदा है। अपराध की दुनिया में ऐसे ही गड़बड़झाले में कॉमेडी का अनोखा मेल लेकर आ रही है एक नई वेब सीरीज 'मिस्‍त्री', जिसमें राम कपूर लीड रोल में हैं। 'मिस्‍त्री' का टीजर रिलीज हो गया है और यह वाकई में मजेदार है।

इस नई वेब सीरीज में अरमान मिस्‍त्री के लीड रोल में राम कपूर हैं, जबकि उनके साथ मोना सिंह, श‍िखा तलसानिया और क्ष‍ितिज दाते भी अहम भूम‍िकाओं में हैं। मोना सिंह सीरीज में एक निडर बौर बेबाक एसीपी सेहमत सिद्दीकी का रोल प्‍ले कर रही हैं।
मेकर्स ने 46 सेकेंड का जो टीजर रिलीज किया है वह रोमांच भी पैदा करता है और गुदगुदाता भी है। हमारी मुलाकात अरमान मिस्त्री से होती है। उसका दिमाग तेज है, लेकिन अंदाज अजीब है। उसकी हरकतें आपको हंसाती हैं। ऐसा लगता है कि वह 'नॉर्मल' नहीं है। लेकिन कहानी बताती है कि यही उसकी खास‍ियत है।

अमेरिकी वेब सीरीज 'मॉन्‍क' का इंडियन वर्जन है 'मिस्‍त्री'

'मिस्‍त्री' असल में कई अवॉर्ड जीत चुके अमेरिकी वेब सीरीज 'मॉन्‍क' (Monk) का इंडियन वर्जन है। इसे बानिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज का डायरेक्‍शन ऋषभ सेठ ने किया है। वह हमें एक ऐसी दुनिया में में ले जाने का दावा करते हैं, जहां हर अपराध पेचदीा है।

ऋषभ सेठ बोले- यह रोचक है, मजेदार है और दिलचस्‍प भी

वेब सीरीज के डायरेक्टर ऋषभ सेठ कहते हैं, 'मिस्‍त्री, मेरे लिए एक बहुत ही अलग और संतोषजनक अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही मैं इसके भीतर उतर जाना चाहता था, क्योंकि इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है और अरमान मिस्‍त्री जैसा किरदार तो उससे भी ज्यादा रोचक है। राम कपूर ने इस किरदार और हमारे विजन को साकार करने का काम किया है। मोना, शिखा और क्षितिज जैसे कलाकारों ने कहानी को और गहराई दी है।'

राम कपूर ने कहा- मैं अब तक के सबसे अलग रोल में हूं

शो में अरमान मिस्‍त्री की भूमिका निभा रहे राम कपूर ने कहा, 'अरमान मिस्‍त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। सीरीज की शूटिंग का अनुभव मजेदार रहा। मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर फैंस मुझे एक अलग रूप में देखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.